शाहिद अफरीदी ने भारत के खिलाफ उगला जहर, तो अमित मिश्रा ने सिखाया सबक, अफरीदी ने कश्मीर को लेकर दिया विवादिन बयान
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी हमेशा भारत के खिलाफ कुछ न कुछ बयान देते रहते हैं, इस वजह से वो हमेशा चर्चा में रहते हैं। अब एक बार फिर से अफरीदी ने भारत के खिलाफ जहर उगला है, जिस वजह से भारतीय फैंस एक बार फिर से उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है।

हाल ही में शाहिद अफरीदी अपने हमवतन खिलाड़ी दानिश कनेरिया से भीड़ गए थे, जिस वजह से उनके साथ लंबे समय तक विवाद चला था। क्योंकि कनेरिया ने अफरीदी के उपर गंभीर आरोप लगाए थे, जिस वजह से अफरीदी भड़क गए थे। अब अफरीदी एक बार फिर से विवाद में है, क्योंकि उन्होंने कश्मीर को लेकर एक विवादित बयान दे दिया है।
शाहिद अफरीदी ने दिया विवादित बयान
शाहिद अफरीदी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक ट्विट करते हुए लिखा कि “अपने ज़बरदस्त मानवाधिकार हनन के खिलाफ आलोचनात्मक आवाज़ों को चुप कराने के भारत के निरंतर प्रयास निरर्थक हैं। यासीन मलिक के खिलाफ मनगढ़ंत आरोप कश्मीर की आजादी के संघर्ष को रोक नहीं पाएंगे। कश्मीर के नेताओं के खिलाफ अनुचित और अवैध ट्रेल्स का नोटिस लेने के लिए UN से आग्रह करता हूं।”
अमित मिश्रा ने दिया करारा जवाब
जैसे ही शाहिद अफरीदी ने कश्मीर और यासीन मलिक को लेकर विवादित ट्विट किया। उसके बाद भारतीय लोगों ने उन्हें अपने निशाने पर लेना शुरू कर दिया। उस दौरान भारतीय क्रिकेटर अमित मिश्रा भी कहां रुकने वाले थे। उन्होंने अफरीदी के ट्विट का जवाब देते हुए लिखा कि “प्रिय शाहिद अफरीदी उन्होंने खुद अदालत में रिकॉर्ड पर दोषी ठहराया है। आपकी जन्मतिथि की तरह सब कुछ भ्रामक नहीं है।”
शाहिद अफरीदी के विवादित ट्विट के बाद अमित मिश्रा के साथ-साथ भारत के बहुत सारे लोगों ने उन्हें उसी अंदाज में जवाब दिया है। अफरीदी हमेशा भारत के खिलाफ किसी न किसी मुद्दे पर जहर उगलते रहता है, जिस वजह से सोशल मीडिया पर फैंस इन दिनों शाहिद अफरीदी की खूब आलोचना कर रहे हैं।