‘वह हमारा दुश्मन देश है’, शाहिद अफरीदी ने भारत के साथ-साथ इस खिलाड़ी पर किया हमला, फिर सोशल मीडिया पर फैंस ने किया ट्रोल
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी हमेशा किसी न किसी विवादित बयान को लेकर चर्चा में रहते हैं। क्योंकि उन्हें कई बार किसी न किसी खिलाड़ी या भारत को लेकर विवादित शब्दों का इस्तेमाल करते हुए देखा जाता है, इस वजह खासकर इंडियन क्रिकेट समर्थक उन्हें खूब ट्रोल करते हैं।

हाल ही पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज स्पिन गेंदबाज दानिश कनेरिया ने शाहिद अफरीदी की काली करतूतों के बारे में बताया था, जिस वजह से अफरीदी के समर्थकों को सोशल मीडिया पर खूब मिर्ची लगी थी। लेकिन अब अफरीदी ने भारत को अपना दुश्मन देश बताया है, इसके साथ-साथ उन्होंने अपने साथी खिलाड़ी पर भी हमला किया है।
शाहिद अफरीदी ने इस खिलाड़ी पर साधा निराशा
आपको बता दें कि हाल ही में दानिश कनेरिया ने एक न्यूज चैनल से बात करते हुए शाहिद अफरीदी को झूठा तथा चरित्रहीन व्यक्ति कहा था। इसके अलावा दानिश ने यह भी कहा था कि अफरीदी ने उन्हें जबरदस्ती इस्लाम में धर्मांतरण करवाया। अब अफरीदी ने दानिश पर हमला करते हुए उनकी सभी बातों को झूठ बताया है। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि दानिश सिर्फ सस्ती पब्लिकसिटि पाने के लिए यह सब कर रहा है।
शाहिद अफरीदी ने कहा कि “जो व्यक्ति फिलहाल यह सब कर रहा है, आप उसके खुद के चरित्र को देखिए। दानिश मेरे छोटे भाई की तरह था और मैं कई वर्षों तक उसके साथ क्रिकेट खेला हूं। उस समय यदि मेरा रवैया ठीक नही था तो उसने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड या उस डिपार्टमेंट को शिकायत क्यों नहीं की, जिस के लिए वो खेल रहा था।”
उस दौरान शाहिद अफरीदी ने आगे बात करते हुए कहा कि “वो हमारे दुश्मन देश को इंटरव्यू दे रहा है जो धार्मिक भावनाओं को भड़का सकता है।” जब से अफरीदी ने भारत को दुश्मन देख कहा है तब से भारतीय क्रिकेट समर्थकों ने सोशल मीडिया पर अफरीदी को ट्रोल करना चालू कर दिया है। अफरीदी ने भारत को दुश्मन देश बताया है, इससे ऐसा लग रहा है कि दानिश कनेरिया उसके बारे में बिल्कुल सही कह रहे थे।