सचिन और विराट भी इस कारनामे की बराबरी नहीं कर सके, क्योंकि इस क्रिकेटर ने सिर्फ 9 पारियों में मचाया कहर

सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली की गिनती यूं ही दुनिया के महानतम खिलाड़ियों में नहीं होती है। बल्कि इन खिलाड़ियों की उपलब्धियां ऐसी हैं कि बड़े से बड़े खिलाड़ी भी इन तक नहीं पहुंच पाते. लेकिन एक खिलाड़ी ऐसा भी है जिसने ऐसा रिकॉर्ड बनाया है जो सचिन और विराट भी नहीं बना सके। दरअसल, इंग्लैंड के हैरी ब्रुक टेस्ट क्रिकेट की पहली 9 पारियों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।और वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। देखा जाए तो इस समय ब्रुक अपनी बल्लेबाजी से विश्व क्रिकेट का ध्यान अपनी और खींच रहा है.

सचिन और विराट भी इस कारनामे की बराबरी नहीं कर सके, क्योंकि इस क्रिकेटर ने सिर्फ 9 पारियों में मचाया कहर

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज में हैरी ब्रुक का जलवा बरकरार है। टेस्ट क्रिकेट की पहली 9 पारियों में 807 रन बनाकर ब्रुक ने एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया है जिसे सचिन और विराट भी हासिल नहीं कर सके. ऐसा कर उन्होंने पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली को पीछे छोड़ दिया है। जिनके नाम टेस्ट क्रिकेट की पहली 9 पारियों में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज था.

टेस्ट क्रिकेट की पहली 9 पारियों में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची

1. हैरी ब्रुक -807 रन
2. विनोद कांबली -798 रन
3. हर्बर्ट सटक्लिफ – 780
4. सुनील गावस्कर – 778
5. एवर्टन वीक्स -777

कांबली पीछे रह गए

यह विश्व रिकॉर्ड विनोद कांबली के पास था, जिन्होंने भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेला और सचिन तेंदुलकर के अच्छे दोस्त के रूप में जाने जाते थे। कांबली ने टेस्ट क्रिकेट की पहली 9 पारियों में 798 रन बनाए थे। जिसमें उन्होंने 2 दोहरे शतक और 2 शतक जड़े हैं। इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे वेलिंगटन टेस्ट में हैरी ने 184 रनों की पारी खेली थी.यह उनके टेस्ट करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी भी थी। वहीं, स्टार इंग्लिश क्रिकेटर का औसत भी 100.88 का रहा।

हैरी ब्रुक ने अब तक 9 टेस्ट पारियों में 4 शतक और 3 शतक लगाए हैं। यह उनका पिछले 5 टेस्ट मैचों में चौथा शतक भी है। जून में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज खेली जानी है। ऐसे में भारत दौरे पर 2 टेस्ट मैच हार चुकी कंगारू टीम के लिए भी हैरी ब्रुक खतरे की घंटी हो सकते हैं.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *