6666666666666666…जड़कर MS Dhoni के चेले ने मचाई तबाही, सिर्फ 26 गेंदों में बना दिए 136 रन, लगातार जड़ दिए 7 छक्के
महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स के लिए इन दिनों अच्छी खबर आ रही है, क्योंकि उनकी टीम के कई खिलाड़ी इन दिनों अच्छी फॉर्म से गुजर रहे हैं। इस वजह से सीएसके के समर्थक बहुत खुश होंगे। इन दिनों भारत में विजय हजारे ट्रॉफी चल रहा है, जिसमे बहुत सारे युवा खिलाड़ी अच्छी प्रदर्शन कर रहे हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स की फ्रेंचाइजी ने आईपीएल 2023 से पहले सभी महत्वपूर्ण खिलाड़ियों को रिटेन कर लिया है, उसमे से कुछ महत्वपूर्ण खिलाड़ी को उसने रिलीज कर दिया है। इस वजह से सीएसके समर्थक थोड़ा दुखी अवश्य हुए होंगे, लेकिन उन के लिए एक अच्छी खबर भी सामने आ रही है।
धोनी के चेले ने मचाई तबाही
विजय हजारे ट्रॉफी 2022 का दूसरा क्वाटर फाइनल मुकाबला महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के बीच खेला गया है। यूपी की टीम टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। फिर महाराष्ट्र टीम के ओपनर बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ का बल्ला जमकर चला है। इस वजह से उन्होंने छक्कों की झड़ी लगा दी है।
ऋतुराज गायकवाड़ उस दौरान 159 गेंदों का सामना करते हुए 220 रनों की नॉट आउट पारी खेली है। उस दौरान उनके बल्ले से 10 चौके और 16 गगनचुंबी छक्के देखने को मिला है। इस तरह उन्होंने सिर्फ चौके और छक्के की मदद से सिर्फ 26 गेंदों पर 136 रन बना दिए हैं। इस वजह से ऋतुराज गायकवाड़ के चाहने वाले बहुत खुश होंगे।
6 गेंदों पर लगाया 6 छक्के
इस मुकाबले में जब महाराष्ट्र की टीम बल्लेबाजी कर रही थी तो उस दौरान यूपी की तरफ से 49वां ओवर शिवम सिंह करने के लिए आए। उस ओवर में ऋतुराज गायकवाड़ ने लगातार 7 गगनचुंबी छक्का लगा दिया। बता दें कि उस ओवर में एक नो बॉल भी थी, जिस पर गायकवाड़ ने छक्का लगा दिया। यही कारण है कि ऋतुराज गायकवाड़ ने उस ओवर में लगातार 7 छक्के जड़ दिए। वहीं पूरे मैच में उन्होंने कुल 16 गगनचुंबी छक्के लगाए हैं।