ऋषभ पंत ने दिल्ली को दिया धोखा तो अब उनके साथ हुई बड़ी ठगी, इस शख्स ने पंत को लगा दिया 1 करोड़ 63 लाख का चूना, आरोपी गिरफ्तार
ऋषभ पंत के लिए इन दिनों कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है, क्योंकि आईपीएल में इस बार उनकी कप्तानी और बल्लेबाजी निराशाजनक रही है। जिस वजह से उनकी टीम दिल्ली कैपिटल्स प्लेऑफ तक पहुंचने में सफल नहीं हो पाई। लेकिन अब एक शख्स ने पंत के साथ मोटी रकम की धोखाधड़ी की है।

दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने ऋषभ पंत को 16 करोड़ रुपये की मोटी रकम में आईपीएल 2022 से पहले से रिटेन किया था। लेकिन इसका फायदा डीसी की फ्रेंचाइजी को कुछ भी नहीं हुआ, क्योंकि उनकी टीम प्लेऑफ तक पहुंचने में कामयाब नहीं रही। लेकिन अब ऋषभ पंत के साथ एक बड़ा धोखा हुआ है और उनसे मोटी रकम की ठगी की गई है।
ऋषभ पंत के साथ हुआ बड़ा घोखा
हरियाणा के युवा क्रिकेटर मृणांक सिंह ने ऋषभ पंत के साथ धोखाधड़ी की है, जिसे पुलिस ने अपने हिरासत में ले लिया है। इस घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पंत ने अपने मैनेजर पुनीत सोलंकी के साथ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया था। फिर मृणांक सिंह को पेश करने के लिए दिल्ली की अदालत ने आर्थर रोड जेल में एक नोटिस भेजा था।
ऋषभ पंत के मैनेजर का कहना है कि पिछले वर्ष फरवरी में उनके साथ बाउंस चेक के माध्यम से 1 करोड़ 63 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई। इसके बारे में पंत की शिकायत में कहा गया कि “फरवरी 2021 में मृणांक सिंह ने पंत और सोलंकी को बताया कि उन्होंने लग्जरी घड़ियां, बैग, आभूषण आदि खरीदने और बेचने का काम चालू किया है। उस समय उन्होंने कई क्रिकेटरों के संदर्भ दिए और उसके बारे में दावा किया कि वो उन्हें सामान बेचा है। इस तरह पंत और उनके मैनेजर को झूठी विश्वास दिलाते हुए कहा कि वो उन के लिए बड़ी छूट और अच्छे दामों में लक्जरी घड़ियां और अन्य सामान दे सकता है।”
इस तरह मृणांक सिंह ने ऋषभ पंत तथा उनके मैनेजर को 1 करोड़ 63 रुपये का चूना लगा दिया। लेकिन अब पुलिस ने मृणांक को गिरफ्तार कर लिया है। मृणांक इससे पहले कई व्यापारी को भी चूना लगा चुका है, लेकिन पंत के साथ ऐसा करने के बाद इन दिनों वो खूब सुर्ख़ियों में चल रहा है। इससे पहले उन्हें कोई भी नहीं जानता था।