पोलार्ड ने जोश में खोया होश, अंपायर के पेट पर मारी गेंद, फिर मैदान पर दिखा गजब का नजारा, देखें वीडियो
वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाज कीरोन पोलार्ड के लिए आईपीएल 2022 अच्छा नहीं रहा है, जिस वजह से उनकी टीम को लगातार हार का सामन करना पड़ा है। इस वर्ष आईपीएल में कभी भी नहीं लगा कि मुंबई इंडियंस एक पूर्व चैम्पियन टीम है, क्योंकि उनके खिलाड़ी अच्छी प्रदर्शन करने में कामयाब नहीं हो पा रहे हैं।

आईपीएल के मौजूदा संस्करण का 56वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया, जिसमे एमआई को 52 रनों से हार का सामना करना पड़ा है। इस तरह मुंबई की टीम इस वर्ष आईपीएल में 11 में से 9 मैच हार चुकी हैं, जिस वजह से अंक तालिका में उनका नाम सबसे नीचे दसवें पायदान पर है।
पोलार्ड ने जोश में खोया होश
कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में जब मुंबई इंडियंस की टीम गेंदबाजी कर रही थी। उस दौरान एमआई टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने 10वां ओवर गेंदबाजी के लिए कीरोन पोलार्ड को भेजा। उस ओवर की पहली गेंद पर बल्लेबाज ने चौका जड़ दिया। उसके बाद पोलार्ड सावधानी से गेंदबाजी करते नजर आए। लेकिन उस ओवर की पांचवीं गेंद पर एक ऐसी घटना घटी, जिसे देखकर रोहित शर्मा, कीरोन पोलार्ड और अंपायर भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए।
यहां देखें मैदान पर क्या हुआ
आपको बता दें कि 10वें ओवर की पांचवीं गेंद जैसे ही कीरोन पोलार्ड फेंकने वाले थे, उससे पहले उनका हाथ फिसल गया। जिस वजह से वह गेंद सीधा अंपायर के पेट पर जाकर लगी। पोलार्ड की उस गेंद में अधिक गति नहीं थी, जिस वजह से अंपायर को कोई नुकसान नहीं हुआ। फिर उन्होंने उस गेंद को डेड बॉल करार दे दिया।
आप इस वीडियो में साफ देख रहे होंगे कि कीरोन पोलार्ड जैसे ही गेंद डालने के लिए जाते हैं, उससे पहले उनका हाथ फिसल जाता है। जिस वजह से वह गेंद अंपायर के पेट पर जाकर लग जाती है। उसके बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा, कीरोन पोलार्ड और खुद अंपायर भी हंसते नजर आते हैं। इस घटना के बाद पोलार्ड अंपायर से माफी भी मांगते हैं, वैसे भी कीरोन पोलार्ड ने अंपायर को जानबूझकर नहीं मारी थी।