अब आईपीएल 2022 में क्वालीफाई नहीं कर सकती है मुंबई इंडियंस की टीम, जानें इसकी 4 बड़ी वजह

रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल इतिहास की सबसे सफल फ्रेंचाइजी है, क्योंकि उनके नाम इस लीग में सबसे अधिक पांच ट्रॉफी दर्ज है। लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग 2022 का 15वां सीजन एमआई के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है, क्योंकि इस साल आईपीएल में मुंबई लगातार पांच मुकाबले हार चुकी है।

मुंबई इंडियंस

शुरुआती पांच मैच हारने के बाद मुंबई इंडियंस की टीम फिलहाल पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे दसवें पायदान पर मौजूद है, जिस वजह से एमआई के चाहने वाले बहुत निराश दिख रहे हैं। आज हम आपको उन 4 कारणों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी वजह से मुंबई इंडियंस की टीम इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकती है।

1. शुरुआती 5 मैचों में मिल चुकी है हार

आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस आईपीएल 2022 में अभी तक एक भी मैच जीतने में सफल नहीं रही है। इस वर्ष आईपीएल में एमआई की फ्रेंचाइजी टोटल पांच मैच खेली है और उस दौरान उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। अब मुंबई की टीम आईपीएल 2022 में तभी क्वालीफाई कर सकती है जब उन्हें आगे के बचे हुए लगभग सभी मैचों में जीत नसीब होगा, लेकिन यह काम बहुत ज्यादा मुश्किल नजर आ रहा है।

2. मुंबई की गेंदबाजी में धार नहीं

इस वर्ष आईपीएल में मुंबई इंडियंस टीम के गेंदबाज कुछ खास कमाल नहीं कर पा रहे हैं। जसप्रीत बुमराह को छोड़कर लगभग सभी गेंदबाजों की धुनाई हो रही है, जिस वजह से फैंस बहुत दुखी हो रहे हैं। एमआई के खिलाड़ियों की खराब गेंदबाजी की वजह से उन्हें अब आईपीएल 2022 में क्वालीफाई करना बहुत ज्यादा मुश्किल मुश्किल हो गया है।

3. सलामी बल्लेबाज हो रहे हैं फ्लॉप

मुंबई इंडियंस टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और ईशान किशन इस साल आईपीएल में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं, जिसका खामियाजा उनकी टीम को भुगतना पड़ रहा है। अगर आगे भी इन दोनों खिलाड़ियों का यही हाल रहा तो मुंबई के लिए आईपीएल के इस सीजन में क्वालीफाई करना बहुत ज्यादा मुश्किल हो जाएगा।

4. इस बार अन्य टीम भी मजबूत है

आईपीएल के मौजूदा संस्करण में लगभग सभी टीमें मजबूत दिख रही है, जिस वजह से उन्हें आगे के सभी मैचों में हराना मुंबई इंडियंस के लिए आसान काम नहीं होगा। क्योंकि इस बार लगभग सभी टीमों के पास बेहतरीन गेंदबाज और बल्लेबाज मौजूद है। इस वजह से एमआई की टीम आईपीएल 2022 में क्वालीफाई नहीं कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *