आईपीएल 2022 में अभी भी क्वालीफाई कर सकती है मुंबई इंडियंस, जानें कैसे?
मुंबई इंडियंस आईपीएल 2022 की एकमात्र ऐसी टीम है जो अब तक एक भी मैच जीतने में सफल नहीं रही है। इस वजह से एमआई के चाहने वाले बहुत ज्यादा निराश है, क्योंकि अब मुंबई को प्लेऑफ में जगह बनाना बहुत ज्यादा मुश्किल हो गया है, लेकिन नामुमकिन अभी भी नहीं है।
इंडियन प्रीमियर लीग 2022 में मुंबई इंडियंस अभी तक कुल 6 मुकाबले खेली है, जिसमे से उन्हें एक भी मैच के दौरान जीत हासिल नहीं हुआ है। इस वजह से एमआई की टीम पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे मौजूद है। अब बहुत सारे क्रिकेट फैंस के मन में एक सवाल चल रहा होगा कि इस वर्ष आईपीएल में एमआई की टीम प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाएगी। तो मैं आपको बता दूं कि मुंबई के पास भी भी मौका है, लेकिन इस के लिए उन्हें कड़ी मेहनत करनी होगी।
प्लेऑफ में अभी भी जगह बना बना सकती है मुंबई इंडियंस
इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सीजन में मुंबई इंडियंस टोटल 6 मुकाबले खेली है और उस दौरान उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। अगर मुंबई की टीम अभी भी प्लेऑफ में जगह बनाना चाहती है तो इस के लिए उन्हें आगे के सभी आठों मुकाबलों में जीत हासिल करना होगा। एमआई के लिए यह काम आसान तो नहीं है, लेकिन नामुमकिन भी नहीं।
आपको बता दें कि मुंबई की टीम आगे के सभी आठ मैच जीत जाती है, उसके बाद उन्हें अन्य टीमों के ऊपर भी थोड़ा निर्भर रहना होगा। क्योंकि फ़िलहाल मुंबई इंडियंस की रन रेट भी खराब है। इस लिए उन्हें विपक्षी टीमों को बड़े अंतर से हराना होगा। उसके बाद ही मुंबई की टीम आईपीएल 2022 के प्लेऑफ तक पहुंच पाएगी।
मुंबई इंडियंस की टीम अपना सातवां मुकाबला 21 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स के विरुद्ध खलेगी, जिसमे वो किसी भी हाल में जीत दर्ज करना चाहेगी। अगर उस मुकाबले में मुंबई को हार मिलती है, फिर उन के लिए प्लेऑफ में जगह बनाना नामुमकिन हो जाएगा। क्योंकि इस बार कोई भी टीम 7 मैच जीतकर प्लेऑफ तक का सफर नहीं कर सकती है। इस वजह से मुंबई के लिए आगे के सभी मैच करो और मरो जैसा होने वाला है।