8 मैच हारने वाली मुंबई इंडियंस ने खेला बड़ा दांव, अचानक इस दिग्गज खिलाड़ी को टीम में किया शामिल, जल्द शुरू करेगा ट्रेनिंग
आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस के लिए इंडियन प्रीमियर लीग का 15वां सीजन अभी तक बहुत ज्यादा खराब रहा है, इस वजह से उन्हें शुरू के आठ मैचों के दौरान हार का सामना करना पड़ा है। इस लीग में पहली बार मुंबई की टीम अपने शुरुआती 8 में से एक भी मैच जीतने में कामयाब नहीं हुई है।

इस बार आईपीएल का आयोजना महाराष्ट्र में किया गया है, जहां पर कई टीमों के खिलाड़ी अपना जलवा दिखा रहे हैं। लेकिन मुंबई इंडियंस चाहकर भी अपना छाप छोड़ने में सफल नहीं हो पा रही है। एमआई की टीम इस वर्ष आईपीएल के प्लेऑफ से बाहर हो गई है, इस वजह से वो अवश्य निराश है। लेकिन उन्हें अभी भी 6 मुकाबले खेलने हैं, जिसमे मुंबई अपना जलवा दिखाना चाहेगी।
मुंबई की टीम में शामिल हुआ ये दिग्गज
अब टाइम्स ऑफ इंडिया की तरफ से यह खबर आ रही है कि मुंबई इंडियंस ने एक खिलाड़ी को अपनी टीम में शामिल किया है, जिसका नाम धवल कुलकर्णी है। खबरों के अनुसार कुलकर्णी मुंबई इंडियंस के बायो-बबल में आ चुका है, जिस वजह से उन्हें बहुत जल्द ट्रेनिंग करते हुए देखा जाएगा। इससे पहले कुलकर्णी आईपीएल के ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर कमेंट्री टीम के साथ थे, जहां उन्हें मैच के दौरान कमेंट्री करते हुए देखा जा रहा था।
धवल कुलकर्णी इंडियन प्रीमियर लीग में कई अलग-अलग टीमों के लिए खेल चुके हैं, जिसमे मुंबई इंडियंस भी शामिल है। इस बार एमआई के पास जसप्रीत बुमराह के अलावा कोई भी बेहतर गेंदबाज नहीं है जो विपक्षी टीम के लिए खतरा बन सके। इसी को ध्यान में रखते हुए मुंबई इंडियंस ने धवल कुलकर्णी को अपने साथ जोड़ा है, लेकिन हमें देखना होगा कि धवल के आने के बाद एमआई की टीम आगे कैसा प्रदर्शन करती है।
आईपीएल में धवल कुलकर्णी का प्रदर्शन
33 वर्षीय भारतीय तेज गेंदबाज धवल कुलकर्णी इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स और गुजरात लायंस जैसी टीमों के लिए खेल चुके हैं। उस दौरान कुलकर्णी को टोटल 92 मैच खेलने खेलने का मौक़ा मिला है, जिसमे उन्होंने 28.77 की औसत से 86 विकेट चटकाए हैं। इस लीग में धवल ने 8.31 की इकॉनमी से रन खर्च किया है। वहीं 14 रन देकर 4 विकेट धवल का आईपीएल में सबसे बेस्ट प्रदर्शन रहा है। इन्ही आंकड़े को देखते हुए मुंबई इंडियंस ने एक बार फिर से उन्हें अपने साथ जोड़ा है।