मुंबई इंडियंस का एबी डी विलियर्स IPL 2022 से हुआ बाहर, अब नहीं खेल पाएगा एक भी मैच, वजह जानकर फैंस होंगे निराश
आईपीएल 2022 मुंबई इंडियंस के लिए सबसे खराब सीजन रहा है, क्योंकि इस संस्करण में उनकी टीम अपना जलवा दिखाने में कामयाब नहीं रही है। लेकिन अब मुंबई इंडियंस के लिए बहुत बुरी खबर सामने आ रही है, क्योंकि उनकी टीम का सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सीजन से बाहर हो गया है।

आईपीएल 2022 की नीलामी के दौरान मुंबई इंडियंस की टीम ने कई खिलाड़ियों को महंगी कीमत में खरीदा था, लेकिन वो उनकी टीम के लिए कुछ अच्छी प्रदर्शन करने में सफल नहीं हुए। इसी वजह से एमआई की टीम पॉइंट्स टेबल में नीचे है, लेकिन अब उनकी टीम का सबसे बड़ा खिलाड़ी आईपीएल से बाहर हो गया है।
आईपीएल से बाहर हुआ मुंबई इंडियंस का ये खिलाड़ी
मुंबई इंडियंस टीम के विस्फोटक बल्लेबाज और भारत का एबी डी विलियर्स कहे जाने वाले सूर्यकुमार यादव इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सीजन से बाहर हो चुके हैं। इसकी जानकारी एमआई की फ्रेंचाइजी ने अपनी ऑफिसियल स्टेटमेंट में दिया है। इस वजह से सूर्यकुमार के चाहने वालों के लिए थोड़ी निराशाजनक खबर है। क्योंकि अब वो इस साल आईपीएल खेलते नजर नहीं आएंगे।
कोलकाता नाइट राइडर्स के विरुद्ध खेले गए मैच में सूर्यकुमार यादव खेलते नहीं दिखे। उसके बाद एमआई के बचे हुए मैचों में भी वो अपनी टीम का हिस्सा नहीं होंगे। मुंबई इंडियंस ने ट्विटर पर लिखा कि “सूर्यकुमार यादव के बाएं हाथ के अग्र भाग की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया है और उन्हें इस सीजन से बाहर कर दिया गया है। बीसीसीआई की मेडिकल टीम के परामर्श से उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है।”
इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सीजन में सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस के लिए कुल 8 मैच खेले हैं और उस दौरान उन्होंने 43.29 की औसत और 145.67 की स्ट्राइक रेट के साथ 303 रन बनाया है। उस दौरान सूर्यकुमार के बल्ले से 3 अर्द्धशतक देखने को मिला है, लेकिन अब मुंबई इंडियंस को इस साल के बचे मैचों में उनकी कमी अवश्य खलेगी।