कमेंट्री कर रहे इस खिलाड़ी को मुंबई इंडियंस अपनी टीम में कर सकता है शामिल, मेगा ऑक्शन में नहीं मिला था कोई खरीदार
मुंबई इंडियंस के लिए इंडियन प्रीमियर लीग 2022 बहुत निराशाजनक रहा है, क्योंकि इस वर्ष आईपीएल में एमआई के पास जसप्रीत बुमराह को छोड़कर कोई बेहतर गेंदबाज नहीं है जो विपक्षी टीम के लिए खतरा बन सके। इसी वजह से मुंबई के सामने इस साल आईपीएल में कई टीमों ने बड़ा-बड़ा स्कोर खड़ा की है।
इस वर्ष आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए प्लेऑफ में जगह बनाना नामुमकिन हो गया है। क्योंकि उन्हें शुरू के सभी 6 मैचों के दौरान हार का सामना करना पड़ा है। इस वजह से उनके समर्थक बहुत निराश हुए हैं। लेकिन अब खबर आ रही है कि इन दिनों कमेंट्री कर रहे हैं एक क्रिकेटर मुंबई इंडियंस की टीम में शामिल हो सकता है तो चलिए हम उनके बारे में जानते हैं।
मुंबई इंडियंस की टीम में शामिल हो सकता है ये खिलाड़ी
आईपीएल 2022 में इन दिनों कई खिलाड़ी कमेंट्री करते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन अब दैनिक जागरण की एक पोस्ट में कहा गया है कि अगर इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सीजन में मुंबई इंडियंस टीम का कोई खिलाड़ी चोटिल होता है तो उस स्थिति में एमआई की फ्रेंचाइजी धवल कुलकर्णी को अपने साथ जोड़ सकती है।
आईपीएल के 15वें संस्करण की नीलामी फरवरी में हुई थी, उस दौरान धवल कुलकर्णी ने भी अपना नाम भेजा था। धवल ने नीलामी के लिए अपना बेस प्राइस 75 लाख रुपये रखा था, लेकिन फिर भी किसी फ्रेंचाइजी ने उन्हें नहीं खरीदा। इस वजह से इन दिनों धवल कुलकर्णी को इंडियन प्रीमियर लीग 2022 की कमेंट्री करते हुए देखा जा रहा है।
आईपीएल में धवल कुलकर्णी के आंकड़े
33 वर्षीय भारतीय तेज गेंदबाज धवल कुलकर्णी इंडियन प्रीमियर लीग में 92 मैचों की 92 पारियों के दौरान गेंदबाजी की है। उस दौरान उन्होंने 28.77 की औसत और 8.31 की इकॉनमी से रन खर्च करते हुए 86 विकेट चटकाया है। आईपीएल में कुलकर्णी की सबसे अच्छी गेंदबाजी 14 रन देकर 4 विकेट रहा है, लेकिन फिर भी मेगा ऑक्शन के दौरान किसी भी फ्रेंचाइजी ने उन्हें नहीं खरीदा।