सिर्फ 20 लाख में मिला मुंबई को दूसरा पोलार्ड, मात्र 14 गेंदों में 35 रन बनाकर मचाई खलबली, आईपीएल 2022 में करेगा डेब्यू

आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था, जिस वजह से अंक तालिका में उन्हें नीचे देखा गया था। एमआई आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीमों में से एक है, लेकिन फिर भी पिछली बार उनकी प्रदर्शन उम्मीद से भी ज्यादा खराब रही थी। इस वजह से मुंबई के चाहने वालों के बीच नाराजगी देखी गई।

राहुल बुद्धि और कीरोन पोलार्ड

आईपीएल के पिछले सीजन में मुंबई इंडियंस के तूफानी ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड का प्रदर्शन बहुत ज्यादा खराब रहा था। इस वजह से एमआई अंक तालिका में बहुत नीचे रही थी। इस लीग में जब भी मुंबई इंडियंस ने अपना जलवा दिखाया है उसमे कीरोन पोलार्ड का हाथ अवश्य रहा है, लेकिन पिछली बार उनका बल्ला पूरी तरह खामोश रहा था।

मुंबई को मिला दूसरा पोलार्ड

अब कुछ दिनों के बाद आईपीएल 2022 की तैयारी शुरू हो जाएगी, क्योंकि इस लीग के अगले सीजन की नीलामी का समय भी धीरे-धीरे नजदीक आता जा रहा है। इस वजह से अब सभी टीमें अपने-अपने कुछ ना कुछ खिलाड़ियों को रिलीज करती नजर आएगी। लेकिन उससे पहले एमआई की फ्रेंचाइजी को कीरोन पोलार्ड जैसा तूफानी ऑलराउंडर मिल गया है।

आईपीएल 2022 की नीलामी के दौरान मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी ने बहुत सारे खिलाड़ियों को मोटी रकम में ख़रीदा था। उस समय उन्होंने 25 वर्षीय ऑलराउंडर राहुल बुद्धि को सिर्फ 20 लाख रुपये में ख़रीदा था। राहुल बाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं, इसके अलावा दाएं हाथ से ऑफब्रेक गेंदबाजी भी करते हैं। लेकिन उन्हें आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने डेब्यू करने का मौका नहीं दिया था।

अब खेला तूफानी पारी

राहुल बुद्धि घरेलू क्रिकेट में हैदराबाद के लिए खेलते हैं। इन दिनों भारत में विजय हजारे ट्रॉफी खेला जा रहा है। शनिवार को हैदराबाद और हिमाचल प्रदेश के बीच एक मैच खेला गया था, जिसमे राहुल बुद्धि को पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने का मौका मिला। फिर उन्होंने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करना शुरू कर दिया।

उस मुकाबले में राहुल मात्र 14 गेंदों का सामना करते हुए दो चौके और तीन गगनचुंबी छक्के की मदद से 35 रनों की नॉट आउट पारी खेली है। इस वजह से मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी अवश्य खुश होगी, क्योंकि उन्हें अपने खेमे में एक ऐसा ऑलराउंडर मिल गया है जो कीरोन पोलार्ड की बल्लेबाजी करने की काबिलियत रखता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *