मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रतिभा योजना दिल्ली 2022: ऑनलाइन आवेदन, लाभ व पात्रता

मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रतिभा योजना दिल्ली 2022 ऑनलाइन आवेदन, पात्रता, उद्देश्य, दस्तावेज, लाभ, छात्रवृत्ति राशि (Mukhyamantri Vidyarthi Pratibha Yojana Delhi ​in Hindi, Application Process, Objective, Eligibility, Benefit, Documents, Scholarship Amount)

दिल्ली सरकार मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रतिभा योजना 2022 का संचालन कर रही है जिसके माध्यम से सभी पात्र छात्र एवं छात्राओं को छात्रवृत्ति दी जाती है। हम सब जानते हैं कि दिल्ली सरकार शिक्षा के क्षेत्र में हमेशा बेहतर करने का प्रयास करती है और इसे जारी रखने के लिए ही Mukhyamantri Vidhyarthi Pratibha Yojana 2022 शुरू की गई है।

मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रतिभा योजना दिल्ली

दिल्ली के सीएम श्री अरविंद केजरीवाल ने 23 मार्च 2021 को मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रतिभा योजना की घोषणा की थी। लेकिन अभी भी वहां के बहुत सारे विद्यार्थियों को इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है, इसी बात को ध्यान में रखते हुए हमने आगे इस लेख में मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रतिभा स्कॉलरशिप योजना 2022 के बारे में सभी जानकारी दी है।

Table of Contents

मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रतिभा योजना 2022 क्या है?

यह एक ऐसी सरकारी स्कीम है जिसके अंतर्गत दिल्ली के छात्र एवं छात्राओं को छात्रवृत्ति राशि दी जाती है जो 5000 से लेकर 10 हजार रुपये तक हो सकती है। मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रतिभा स्कॉलरशिप योजना की सबसे अच्छी बात यह है कि इसके तहत स्टूडेंट्स को प्रत्येक वर्ष छात्रवृत्ति मिलेगी।

दिल्ली सरकार के इस कदम से सभी विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ेगा, जिस वजह से वो अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान देंगे। Mukhyamantri Vidhyarthi Pratibha Yojana 2022 की वजह से गरीब स्टूडेंट्स को आर्थिक मदद भी मिल जाएगी, जिसका इस्तेमाल वो अपनी पढ़ाई पर कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रतिभा योजना 2022 की महत्वपूर्ण जानकारी

योजना का नाम मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रतिभा योजना
राज्य दिल्ली
शुरू किसने की दिल्ली सरकार ने
लाभार्थी दिल्ली के कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी
ऑफिसियल वेबसाइट लांच नहीं हुई है

मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रतिभा योजना 2022 का उद्देश्य (Objective)

मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रतिभा स्कॉलरशिप योजना 2022 का सबसे बड़ा उद्देश्य दिल्ली के विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाना और शिक्षा को अधिक बढ़ावा देना है। इस स्कीम की वजह से ज्यादा से ज्यादा बच्चें पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करेंगे। दिल्ली में ऐसे बहुत सारे परिवार रहते हैं जिनके पास अधिक पैसे नहीं होने की वजह से वो अपने बच्चों को पढ़ने के लिए नहीं भेजते हैं। अब Mukhyamantri Vidhyarthi Pratibha Yojana की वजह से बहुत सारे लोग अपने बच्चों को पढ़ने के लिए प्रेरित करेंगे।

मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रतिभा योजना 2022 के लाभ व विशेषताएं (Benefits and Features)

  • मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रतिभा स्कॉलरशिप योजना 2022 का संचालन दिल्ली सरकार द्वारा किया जा रहा है।
  • इस स्कीम की घोषणा दिल्ली सरकार ने 23 मार्च 2021 को किया था।
  • इस योजना की वजह से बच्चों को छात्रवृत्ति राशि दी जाती है ताकि गरीब छात्रों की आर्थिक स्थिति बेहतर हो।
  • Mukhyamantri Vidhyarthi Pratibha Yojana 2022 के तहत 9वीं से लेकर 12वीं कक्षा तक के स्टूडेंट्स को इसका लाभ मिलेगा।
  • इस स्कीम के तहत 9वीं और 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों को 5000 रुपये दी जाएगी, लेकिन इस के लिए उनकी पिछली कक्षा में कम से कम 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए।
  • वहीं 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को छात्रवृति के तौर पर 10 हजार रुपये दिए जाएंगे, लेकिन उनकी पिछली कक्षा में कम से कम 60 प्रतिशत अंक होने आवश्यक है।
  • मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रतिभा योजना का लाभ दिल्ली सरकार द्वारा पात्र स्टूडेंट्स को प्रत्येक वर्ष दिया जाएगा।
  • इस योजना के लिए दिल्ली सरकार ने कुल 150 करोड़ का बजट निर्धारित किया है, क्योंकि सरकार ज्यादा से ज्यादा स्टूडेंट्स को इसका लाभ देना चाहती है।

मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रतिभा योजना की पात्रता (Eligibility)

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए विद्यार्थी को दिल्ली का निवासी होना चाहिए।
  • इस स्कीम का लाभ सिर्फ उन्ही छात्र एवं छात्राओं को मिलेगा जो अल्पसंख्यक, पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति से आते होंगे।
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए 9वीं और 10वीं के स्टूडेंट्स की पिछली कक्षा में कम से कम 50 प्रतिशत अंक होने जरुरी है।
  • वहीं जो स्टूडेंट्स 11वीं व 12वीं के हैं उनके पिछली कक्षा में न्यूनतम अंक 60 प्रतिशत होने चाहिए।

मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रतिभा योजना 2022 के लिए दस्तावेज (Documents)

Mukhyamantri Vidhyarthi Pratibha Yojana 2022 का लाभ लेने के लिए आपके पास कुछ डाक्यूमेंट्स होने आवश्यक है जो आवेदन के समय आपसे मांगा जाएगा। तो चलिए अब हम उन सभी दस्तावेजों के बारे में जानते हैं :-

  • जाति प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • बैंक खाता विवरण

मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रतिभा योजना की आवेदन प्रक्रिया (Application Process)

Mukhyamantri Vidhyarthi Pratibha Yojana 2022 के लिए दिल्ली सरकार ने ऑनलाइन आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू नहीं की है। इस वजह से फिलहाल कोई भी स्टूडेंट्स इस योजना का लाभ नहीं ले सकता है। जब सरकार इस स्कीम के लिए आवेदन लेना शुरू कर देगी, फिर हम इस लेख को अपडेट कर देंगे।

मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रतिभा योजना से संबंधित सवाल व जवाब (FAQ)

इस लेख में आपको मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रतिभा स्कॉलरशिप योजना 2022 के बारे में लगभग सभी जानकारी मिल गई होगी। लेकिन फिर भी आपके मन में इस स्कीम को लेकर कोई न कोई सवाल अवश्य चल रहा होगा, इसी वजह से हमने नीचे इससे जुड़ी कुछ प्रश्नों के उत्तर दिए हैं जो आप के लिए मददगार साबित हो सकता है।

मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रतिभा योजना से संबंधित सवाल व जवाब (FAQ)

इस लेख में आपको मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रतिभा स्कॉलरशिप योजना 2022 के बारे में लगभग सभी जानकारी मिल गई होगी। लेकिन फिर भी आपके मन में इस स्कीम को लेकर कोई न कोई सवाल अवश्य चल रहा होगा, इसी वजह से हमने नीचे इससे जुड़ी कुछ प्रश्नों के उत्तर दिए हैं जो आप के लिए मददगार साबित हो सकता है।

Q: मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रतिभा योजना क्या है?

यह दिल्ली सरकार द्वारा संचालित की जाने वाली एक योजना है जिसके अंतर्गत पात्र विद्यार्थियों को इसका लाभ दिया जाएगा।

Q: मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रतिभा योजना किसने शुरू की है?

इस योजना की शुरुआत दिल्ली सरकार द्वारा की गई है।

Q: मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रतिभा योजना का लाभ कौन ले सकता है?

दिल्ली के सभी पात्र स्टूडेंट्स

Q: मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रतिभा योजना क्यों शुरू की गई?

इस योजना की शुरुआत शिक्षा को अधिक से अधिक बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू किया गया है।

इस लेख को भी पढ़िए :-

प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना क्या है?

श्रेष्ठ योजना क्या है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *