आईपीएल 2022 के बाद भी एमएस धोनी नहीं लेंगे संन्यास, फैंस से किया वादा, वजह जानकर फैंस हो जाएंगे खुश
आईपीएल 2022 की शुरुआत 26 मार्च से होने वाली है, जिस के लिए सभी टीमें तैयार है। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन का पहला मुकाबला शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। इन दोनों टीमों ने इस लीग के पिछले सीजन में फाइनल खेला था, जिसमे महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली सीएसके को जीत मिली थी।
चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीमों में से एक है, क्योंकि उनके पास महेंद्र सिंह धोनी के रूप में बेहतरीन कप्तान मौजूद है। अब फैंस के मन में एक सवाल बहुत आता है कि धोनी की आयु 40 वर्ष हो चुकी है और वो इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं तो धोनी आईपीएल से कब संन्यास लेंगे। वहीं बहुत सारे क्रिकेट फैंस को लग रहा है कि इस वर्ष होने वाले आईपीएल के बाद महेंद्र सिंह धोनी इंडियन प्रीमियर लीग से संन्यास की घोषणा कर सकते हैं।
आईपीएल 2022 के बाद धोनी नहीं लेंगे संन्यास
महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने पिछले साल बेहतरीन प्रदर्शन किया था, जिस वजह से उनकी टीम विजेता बन पाई थी। उसके बाद चेन्नई में एक कार्यक्रम रखा गया था, जहां पर एमएस धोनी भी मौजूद थे। उस दौरान एमएसडी ने कहा था कि वो आईपीएल का अपना अंतिम टी-20 मैच चेन्नई के मैदान पर खेलेंगे। उसके बाद धोनी ने यह भी कहा था कि इस के लिए उन्हें एक एक साल या 5-6 का इंतजार ही क्यों न करना पड़े। इससे साफ़ हो रहा है कि धोनी ने अपने चाहने वालों से वादा किया था कि वो अपना अंतिम आईपीएल मुकाबला चेन्नई के ग्राउंड पर खेलेंगे।
आईपीएल 2022 के सभी मैच महाराष्ट्र में खेले जाएंगे
शायद आपको मालूम होगा कि इंडियन प्रीमियर लीग 2022 का सारा मुकाबला महाराष्ट्र में खेला जाएगा। इस वजह से महेंद्र सिंह द्वारा फैंस से किया गया वादा इस बार पूरा नहीं हो पाएगा। इससे साफ़ हो रहा है कि आईपीएल 2022 के बाद भी धोनी आईपीएल से संन्यास नहीं लेंगे और वो इस लीग का अगला सीजन भी खेलते नजर आएंगे। इस वजह से धोनी के चाहने वालों के लिए यह ख़ुशी की बात है, क्योंकि उनके प्रशंसक हमेशा उन्हें खेलते देखना चाहते हैं।