MI vs DC : एनरिक नॉर्टजे को लेकर आई बड़ी अपडेट, इस मैच से जुड़ेंगे दिल्ली के साथ, दिल्ली के फैंस होंगे खुश
आईपीएल 2022 का दूसरा मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा, जिस के लिए दोनों टीमें तैयार है। पिछले साल आईपीएल में इन दोनों टीमों का प्रदर्शन कुछ ख़ास नहीं रहा था, जिस वजह से इनके चाहने वाले बहुत दुखी हुए थे। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन के लिए दिल्ली कौर मुंबई दोनों के पास बेहतरीन खिलाड़ियों की फ़ौज है जो हमेशा शानदार प्रदर्शन करते हैं।
आईपीएल 2022 के लिए दिल्ली कैपिटल्स टीम के कई महत्वपूर्ण विदेशी खिलाड़ी शुरुआती कुछ मैच नहीं खेल पाएंगे, जो डीसी की फ्रेंचाइजी के लिए चिंता का विषय है। दिल्ली की फ्रेंचाइजी ने इस साल आईपीएल के लिए एनरिक नॉर्टजे (Anrich Nortje) को रिटेन किया था। लेकिन आईपीएल शुरू होने से पहले खबर आई थी कि इस बार इंडियन प्रीमियर लीग में वो नहीं खेल पाएंगे, क्योंकि एनरिक नॉर्टजे फिलहाल चोटिल है।
एनरिक नॉर्टजे को लेकर आई बड़ी अपडेट
इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन की शुरुआत होने से पहले यह खबर आई थी कि इस बार दिल्ली कैपिटल्स टीम के घातक तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्टजे आईपीएल नहीं खेल पाएंगे, क्योंकि वो चोटिल है, जिस वजह से वो अभी तक उबर नहीं पाए हैं। लेकिन अब एक अफ्रीकी वेबसाइट के द्वारा यह कहा गया है कि एनरिक नॉर्टजे की चोट में पहले से सुधार है, जिस वजह से उम्मीद की जा रही है कि वो बहुत जल्द पूरी तरह ठीक हो सकते हैं।
फिट होते ही टीम से जुड़ सकते है एनरिक नॉर्टजे
आपको बता दें कि एनरिक नॉर्टजे अपने कुल्हे के चोट की वजह से परेशान है, जिस वजह से वो अभी तक आईपीएल 2022 के लिए दिल्ली कैपिटल के साथ नहीं जुड़ पाए हैं। लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि वो बहुत जल्द पूरी तरह फिट हो सकते हैं। जैसे ही नॉर्टजे पूरी तरह फिट हो जाते हैं फिर वो दिल्ली के साथ जुड़ जाएंगे।
आईपीएल के पिछले कुछ सीजन से एनरिक नॉर्टजे दिल्ली कैपिटल्स के लिए जबरदस्त गेंदबाजी कर रहे थे, इसी वजह से डीसी की फ्रेंचाइजी ने उन्हें नीलामी से पहले रिटेन किया था। इस लीग में उन्होंने 24 मैचों की 24 पारियों में 20.56 की खतरनाक औसत के साथ 34 विकेट चटकाए हैं। उस दौरान उनकी सबसे बेहतरीन गेंदबाजी 33 रन देकर 3 विकेट रही है।