महेंद्र सिंह धोनी इस कारीगर के हुए दीवाने, अपनी और बेटी के साथ बनी चित्रकारी को खुद खरीदने पहुंच गए
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हमेशा कुछ न कुछ वजहों से चर्चा में रहते हैं। हाल ही में समाप्त हुए इंडियन प्रीमियर लीग 2022 में उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी की थी, इस वजह से उस समय भी वो बहुत चर्चा में रहे थे। अब एमएस धोनी एक कारीगर की वजह से चर्चा का केंद्र बने हुए हैं।

महेंद्र सिंह धोनी के चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। इसी वजह से उनके एक फैन ने बहुत बड़ी कलाकारी दिखाई है, जिसमें उन्होंने एमएस धोनी तथा उनकी बेटी का चित्र बनाया है। उस चित्र की वजह से खुद महेंद्र सिंह धोनी भी अपने आपको नहीं रोक पाए।
महेंद्र धोनी खुद लेने गए वह तस्वीर
आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी तथा उनकी बेटी जीवा की चित्रकारी की है उसे Mr. Appusamy नाम के एक बुनकर ने बनाया है जो एमएस धोनी के बहुत बड़े फैन है। धोनी के उस फैन ने एक कपड़े पर अपनी कलाकारी दिखाई है। जब इसकी जानकारी एमएस धोनी को हुई तो फिर वो खुद उस बुनकर के पास वह कलाकारी वाली चित्र लेने पहुंच गए।
वहां पहुंचने के बाद पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी फोटो भी खिंचवाई। उसके बाद बाद वह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से फैलने लगा। आप उस तस्वीर में एमएस धोनी के चेहरे पर खुशी की झलक देख सकते हैं। इससे साफ नजर आ रहा है कि धोनी अपने उस कलाकार फैन से बहुत ज्यादा खुश है।
महेंद्र सिंह धोनी की वह तस्वीर केंद्रीय रेल एवं टेक्सटाइल राज्य मंत्री दर्शना जरदोश ने अपनी ऑफिसियल ट्विटर अकाउंट के माध्यम से शेयर की है। उसके बाद धोनी और जीवा की कलाकारी वाली वह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से फैलने लगी। उसके बाद महेंद्र सिंह धोनी के फैंस भी उस कलाकार से बहुत खुश हुए।