महेंद्र सिंह धोनी और ड्वेन ब्रावो ने की रविन्द्र जडेजा की बेईज्जती तो भड़के फैंस, कहा – कप्तानी ही करनी थी तो छोड़ी क्यों?

आईपीएल 2022 शुरू होने से पूर्व महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी पद से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद सीएसके टीम की कमान रविन्द्र जडेजा के हाथों में दी गई थी, लेकिन उनकी कप्तानी में चेन्नई की टीम इस साल आईपीएल में बहुत ज्यादा खराब प्रदर्शन की है। इस वजह से अब उन के लिए प्लेऑफ तक का सफर तय करना बहुत मुश्किल लग रहा है।

महेंद्र सिंह धोनी, ड्वेन ब्रावो और रविन्द्र जडेजा

भले ही आईपीएल 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए रविन्द्र जडेजा कप्तानी कर रहे हैं, लेकिन मैदान पर कई बार महेंद्र सिंह धोनी को फैसला लेते हुए देखा जाता है। इस वजह से कुछ क्रिकेट प्रेमी उनसे दुखी है। सीएसकी टीम आईपीएल 2022 का अपना छठा मुकाबला गुजरात टाइटन्स के विरुद्ध खेली थी, लेकिन उस दौरान एमएस धोनी को मैदान पर खुद का हुक्म चलाते हुए देखा गया। इस वजह से कुछ फैंस उनसे बहुत दुखी है।

धोनी और ब्रावो पर भड़के फैंस

गुजरात टाइटन्स के खिलाफ मैच में जब गुजरात की टीम बल्लेबाजी कर रही थी तो उस दौरान 17वां ओवर ड्वेन ब्रावो करने के लिए आए। उस ओवर की चौथी गेंद राशिद खान के पैड से जाकर टकराई, फिर ब्रावो ने अपील किया। लेकिन अंपायर ने नॉट आउट करार दिया। उसके बाद ड्वेन ब्रावो को डीआरएस लेने के बारे में कप्तान रविन्द्र जडेजा से बात करनी चाहिए थी। लेकिन उन्होंने जडेजा की जगह धोनी से बात करने के बाद डीआरएस की मांग कर दी।

चेन्नई सुपर की तरफ से डीआरएस लेने के बाद अंपायर ने जब चेक किया तो मालूम चला कि राशिद खान आउट नहीं है। इस वजह से सीएसके का रिव्यू भी खराब हो गया। उसके बाद फैंस महेंद्र सिंह धोनी और ड्वेन ब्रावो के ऊपर अपना गुस्सा निकालने लगे। कुछ फैंस ने धोनी का समर्थन किया तो कुछ ने उन्हें बहुत भला-बुरा कहा।

फैंस ने धोनी को कहा अनप्रोफेशनल क्रिकेटर

आपको बता दें कि आईपीएल 2022 के 29वें मुकाबले में ड्वेन ब्रावो ने महेंद्र सिंह धोनी से बात करने के बाद डीआरएस लिया था। इस वजह से सोशल मीडिया पर अधिकतर फैंस ने धोनी की आलोचना की है। उस दौरान एक यूजर ने लिखा कि कप्तान तो बाउंड्री पर फील्डिंग कर रहा है। वहीं एक अन्य यूजर ने महेंद्र सिंह धोनी के उस फैसले को अनप्रोफेशनल बता दिया। उसके बाद एक क्रिकेट फैंस ने यहां तक कह दिया कि कप्तानी ही करनी थी तो छोड़ी क्यों?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *