भारतीय क्रिकेट इतिहास के 5 सबसे सफल विकेटकीपर की सूची हुई जारी, पंत का स्थान देखकर चौंक जाएंगे
एक विकेटकीपर की भूमिका हर क्रिकेट मैच में काफी महत्वपूर्ण होती है। स्टंप के पीछे मौजूद ये खिलाड़ी अपनी कला से मैच पलटने तक की क्षमता रखते हैं। क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे विकेटकीपर-बल्लेबाज आये और गये, जिनका नाम बेस्ट की लिस्ट में रखा गया है।

टीम इंडिया के लिए भी कई खिलाड़ियों ने विकेट के पीछे कमाल का प्रदर्शन किया है, जिस वजह से फैंस हमेशा उनके बारे में चर्चा करते रहते हैं। तो चलिए आज हम भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल विकेटकीपरों के बारे में जानते हैं। हमने इसके बारे में इसलिए बताया है, क्योंकि अभी भी बहुत सारे फैंस को इसकी जानकारी नहीं है।
करोड़ों की दौलत होने के बावजूद साधारण जीवन जीना पसंद करते हैं ये भारतीय क्रिकेटर्स
1. महेंद्र सिंह धोनी
इस लिस्ट में पहला नाम बेशक इसी खिलाड़ी का हो सकता है। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी दुनिया भर के विकेटकीपर्स में सबसे ऊपर आते हैं। एक विकेटकीपर के तौर पर एम एस धोनी ने अपने शानदार करियर में 535 मैचों में 823 विकेट उड़ाये हैं। इनमें से उन्होंने 631 कैच पकड़े और 192 बार स्टंपिंग की। टीम इंडिया के जिस भी मुकाबले में धोनी विकेट्स के पीछे होते थे, ऑउस मैच में ज्यादातर विकेट्स वहीं से आते थे। इनकी विकेटकीपिंग और स्टंपिंग पर तो अंपायर्स को भी कोई डाउट नहीं होता था। फैंस तो ये मानते थे कि अगर धोनी ने अपील की है, तो विकेट पक्का गिरा है।
2. नयन मोंगिया
धोनी के बाद पूर्व दिग्गज क्रिकेटर नयन मोंगिया ही सबसे बेस्ट विकेटकीपर के तौर पर गिने जाते हैं। 184 मैचों में विकेटकीपिंग करते हुए इन्होंने 261 विकेट गिराये हैं। इनमें 209 कैच और 52 स्टंपिंग शामिल है।
शतक मारा, अर्धशतक मारा, फिर भी औसत 0 का है, आंकड़े विराट-रोहित से भी बेहतर है, देखकर होंगे हैरान
3. किरण मोरे
पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम के महान खिलाड़ी किरण मोरे का नाम भी इस लिस्ट में शुमार है। बतौर विकेटकीपर इस खिलाड़ी ने 143 मैचों में 220 विकेट गिराने में सफलता हासिल कर रखी है। विकेटकीपिंग करते हुए इन्होंने 173 बार कैच लपके और 47 बार स्टंपिंग की है।
4. ऋषभ पंत
अपने छोटे से करियर में भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने इस लिस्ट में जगह बना ली है। ऋषभ पंत शुरू से ही धोनी को अपना आइडल मानते आये हैं। कई मुकाबलों में तो उन्हें धोनी से सलाह लेते भी देखा गया है। ऋषभ पंत ने अपने अब तक के करियर में 93 मैचों में विकेटकीपिंग करते हुए 178 विकेट उड़ाये हैं। इस खिलाड़ी ने विकेट के पीछे 158 कैच पकड़े और 20 स्टंपिंग की।
5. राहुल द्रविड़
भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा हेड कोच राहुल द्रविड़ ऑइस लिस्ट में शामिल अन्य महान खिलाड़ियों में से एक हैं। 504 मैचों में विकेट कीपिंग करते हुए इन्होंने 405 कैच पकड़े और14 बार स्टंपिंग कर कुल 419 विकेट गिराये हैं।
विराट को रुलाने वाला धुरंधर फिर से लौटा फॉर्म में, लगाया तूफानी शतक, अब लेगा रोहित शर्मा से टक्कर