लंका ने बजाया डंका, पाकिस्तान को रुलाया खून के आंसू, बनाए 10 वर्ल्ड रिकॉर्ड, निसांका-हसरंगा ने रचा इतिहास
एशिया कप 2022 के सुपर-4 का अंतिम मुकाबला श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। उस मैच में श्रीलंका की टीम टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। फिर पाकिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करती हुई मात्र 121 रनों पर ऑल आउट हो गई।

श्रीलंका की टीम 122 रनों के लक्ष्य को मात्र 17 ओवर में 5 विकेट खोकर पूरा कर लिया। उस मुकाबले में श्रीलंका के कई खिलाड़ियों ने अपना-अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इस वजह से उस दौरान कई बड़े रिकॉर्ड बनते और टूटते नजर आए हैं तो चलिए अब हम उस रिकॉर्ड के बारे में जानते हैं।
मोहम्मद रिजवान हुए फ्लॉप, विराट को हुआ बड़ा फायदा, मिली बड़ी खुशखबरी, बन गए टी-20 के बेताज बादशाह
1. श्रीलंका ने पाकिस्तान को साल 2022 में पहली बार किसी टी-20 मैच में हराया है। इससे पहले श्रीलंका इस वर्ष पाकिस्तान से एक भी मैच नहीं जीत पाई थी।
2. श्रीलंका के बल्लेबाज पथुम निसांका इस मैच में 55 रन बनाए हैं। इसी के एशिया कप 2022 में सबसे अधिक रन बनाने के मामले में उन्होंने कुसल मेंडिस को पीछे छोड़ दिया है। मेंडिस के बल्ले से इस टूर्नामेंट में 155 रन निकले हैं, वहीं निसांका अब 165 बना चुके हैं।
3. वानिंदु हसरंगा इस मुकाबले में तीन विकेट झटके हैं। इसी के साथ टी-20 में सबसे अधिक विकेट लेने के मामले में उन्होंने अजंता मेंडिस को पीछे छोड़ दिया है। मेंडिस टी-20 में 66 विकेट चटकाया है, लेकिन हसरंगा के नाम 68 विकेट हो चुका है।
4. पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ इस मैच में दो विकेट लेते ही टी-20 में सबसे अधिक विकेट झटकने के मामले में खावर अली को पीछे छोड़ दिया है। खावर अली टी-20 में 46 विकेट झटके हैं, लेकिन अब हारिस के नाम 47 विकेट हो चुका है।
5. इस मैच में पाकिस्तान के उस्मान कादिर ने एक विकेट चटकाया है। इसी के साथ सबसे अधिक विकेट लेने के मामले में उन्होंने बांग्लादेश के तस्कीन अहमद की बराबर कर ली है। क्योंकि इन दोनों के नाम अब 25-25 विकेट हो गए हैं।
6. भानुका राजपक्षे इस मैच में दो गगनचुंबी छक्का लगाया है। इसी के साथ एशिया कप 2020 में सबसे अधिक छक्के लगाने के मामले में उन्होंने केएल राहुल की बराबरी कर ली है। क्योंकि इन दोनों ने 6-6 छक्के लगाए हैं।
7. दसुन शनाका भी पाकिस्तान के खिलाफ मैच में दो छक्का लगाया है। इस वजह से एशिया कप 2022 में सबसे अधिक छक्के लगाने के मामले में उन्होंने मोहम्मद नवाज को पीछे छोड़ दिया है। क्योंकि नवाज 4 छक्के लगाए हैं, लेकिन शनाका के बल्ले से 5 गगनचुंबी निकल चुके हैं।
8. बाबर आजम इस मैच में 29 गेंदों पर 30 रन बनाए हैं। इसी के साथ एशिया कप में लगातार 5 पारियों के दौरान उनके बल्ले से एक बार भी अर्धशतक नहीं निकला है। इस वजह से उनके समर्थक निराश होंगे।
9. पाकिस्तान की टीम श्रीलंका के खिलाफ इस मैच में सिर्फ 121 रनों पर सिमट गई। इसी के साथ साल 2022 में टी-20 क्रिकेट में दूसरी पर पाकिस्तान की टीम ऑल आउट हुई है।
10. श्रीलंका ने इस मैच में पाकिस्तान को बुरी तरह हराया है। उस दौरान उन्हें पहले ऑल आउट किया है। पाकिस्तान की टीम इस साल टी-20 क्रिकेट में पहली बार ऑल आउट किया है।
तूफानी शतक ठोकने के बाद विराट कोहली को मिली बड़ी खुशखबरी, हुआ बड़ा फायदा