Jharkhand CM Rogi Rahat Yojana | झारखंड मुख्यमंत्री रोगी राहत योजना 2021, ऑनलाइन आवेदन
क्या आप झारखंड मुख्यमंत्री रोगी राहत योजना के बारे में जानते हैं? अगर नहीं तो इस लेख को पूरा पढ़िए। क्योंकि झारखंड सरकार इस स्कीम का लाभ पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति और जनजाति वर्गों के लोगों को देगी। इस योजना का नाम पहले चिकित्सा सहायता योजना था, लेकिन अब उसे बदलकर Jharkhand CM Rogi Rahat Yojana कर दिया गया है।
हम सब जानते हैं कि पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति और जनजाति वर्गों के लोगों के पास अधिक पैसे नहीं होते हैं, इस वजह से वो अपने स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान नहीं दे पाते हैं। यही कारण है कि झारखंड सरकार ने मुख्यमंत्री रोगी राहत योजना शुरू की है, ताकि उनके राज्य के रोगियों को आर्थिक मदद मिल सके। आपको बता दें कि Jharkhand CM Rogi Rahat Yojana का लाभ सिर्फ उन लोगों को मिलेगा, जिनकी वार्षिक आय अधिकतम 72000 रुपये होगी।
झारखंड मुख्यमंत्री रोगी राहत योजना 2021 – Jharkhand CM Rogi Rahat Yojana
योजना का नाम | मुख्यमंत्री रोगी राहत योजना |
शुरू किसने की | झारखंड की सरकार ने |
शुरू कब हुई | साल 2021 में |
लाभ किसे मिलेगा | राज्य के गरीब लोग |
हेल्पलाइन नंबर | जारी नहीं की गई है |
ऑफिसियल वेबसाइट | जारी नहीं की गई है |
झारखंड मुख्यमंत्री रोगी राहत योजना क्या है?
यह एक सरकारी योजना है जिसका संचालन झारखंड सरकार द्वारा किया जा रहा है। इस स्कीम के माध्यम से राज्य में मौजूद अनुसूचित जाति, जनजाति तथा पिछड़ा वर्ग के लोगों के रोगियों को इलाज के लिए सहायता राशि प्रदान की जाती है। जैसा कि हमने ऊपर भी यह बताया है कि Jharkhand CM Rogi Rahat Yojana का लाभ सिर्फ उन परिवार के लोगों को मिल पाएगा, जिसकी आय साल में 72000 रुपये से अधिक नहीं होगी। इस स्कीम का लाभ लेने के लिए इसकी पात्रता अवश्य जानें उसके बारे में आगे जानकारी दी गई है।
झारखंड मुख्यमंत्री रोगी राहत योजना की विशेषताएं
- इस योजना का लाभ पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति तथा जनजाति को मिलेगा।
- इस योजना के माध्यम से रोगी को सहायता राशि 3000 से 10,000 तक दी जाएगी।
- इस स्कीम का लाभ झारखंड सरकार आयु के हिसाब से देगी।
- इस योजना के द्वारा वयस्क मरीजों को 3000 की जगह 10,000 तथा नाबालिग मरीज को 1500 की जगह 5000 रुपये दी जाएगी।
- मुख्यमंत्री रोगी राहत योजना का सिर्फ उसे मिलेगा, जिसकी वार्षिक आय अधिकतम 72000 रुपये होगी।
झारखंड मुख्यमंत्री रोगी राहत योजना के लिए पात्रता
झारखंड सरकार मुख्यमंत्री रोगी राहत योजना का लाभ हर किसी को नहीं मिलेगा। इस के लिए कुछ पात्रता निश्चित की गई है। अगर आप झारखंड के निवासी है और इस स्कीम का लाभ लेना चाहते हैं तो नीचे दी गई इसकी पात्रता अवश्य देखिए।
- मुख्यमंत्री रोगी राहत योजना का लाभ सिर्फ झारखंड के निवासी को मिलेगा।
- इसका लाभ अनुसूचित जाति, जनजाति तथा पिछड़े वर्ग के लोगों को मिलेगा।
- जो लोग गरीबी रेखा से नीचे आते हैं उन्हें भी इसका लाभ मिलेगा।
- इसका लाभ उठाने के लिए वार्षिक 72000 से कम होनी चाहिए।
मुख्यमंत्री रोगी राहत योजना के लिए दस्तावेज
जब आप मुख्यमंत्री रोगी राहत योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करेंगे तब आपसे कुछ दस्तावेज माँगा जाएगा। जिसके बारे में आपको पहले से मालूम होना चाहिए। इसी वजह से हमने नीचे इसके सभी दस्तावेजों के बारे में बताया है।
- गरीबी रेखा का प्रमाण पत्र
- मूल निवासी प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- गरीबी रेखा का प्रमाण पत्र
- बीमारी की रिपोर्ट
मुख्यमंत्री रोगी राहत योजना की ऑफिशल वेबसाइट
मुझे अच्छी तरह मालूम है कि अब कुछ लोग इस योजना के ऑफिसियल वेबसाइट खोज रहे होंगे। लेकिन सरकार ने फिलहाल इसकी आधिकारिक वेबसाइट जारी नहीं की है। इस वजह से अभी आपको इस के लिए थोड़ी प्रतीक्षा करनी होगी।
झारखंड मुख्यमंत्री रोगी राहत योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन
आपको बता दें कि सरकार ने अभी न ही इस योजना की ऑफिसियल वेबसाइट जारी की है और न ही इस के लिए आवेदन लेना शुरू किया है। जब यह प्रक्रिया चालू हो जाएगी, फिर इस लेख को अपडेट कर दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री रोगी राहत योजना का हेल्पलाइन नंबर
क्या आप भी इस योजना का हेल्पलाइन नंबर प्राप्त करना चाहते हैं, लेकिन फिलहाल हेल्पलाइन नंबर जारी नहीं की गई है। इस वजह से आपको इस के लिए प्रतीक्षा करने की आवश्यकता है। जब झारखंड सरकार लोगों की सुविधा के लिए यह नंबर जारी कर देगी, फिर हम भी इस लेख को अपडेट कर देंगे।
मुख्यमंत्री रोगी राहत योजना से संबंधित सवाल व जवाब (FAQ)
क्या अब आपके मन में Jharkhand CM Rogi Rahat Yojana से संबंधित कोई सवाल है? अगर हां तो नीचे दिए गए सवाल व जवाब को अवश्य पढ़िए। ताकि आपके मन में इस स्कीम को लेकर कोई प्रश्न न रहे।
Q: मुख्यमंत्री रोगी राहत योजना योजना क्या है?
यह झारखंड सरकार की योजना है जिसके माध्यम से रोगी को सहायता राशि दी जाती है।
Q: झारखंड मुख्यमंत्री रोगी राहत योजना का लाभ किसे मिलेगा?
झारखंड के गरीब लोगों को
Q: मुख्यमंत्री रोगी राहत योजना योजना कब शुरू हुई?
साल 2021 में
Q: झारखंड मुख्यमंत्री रोगी राहत योजना शुरू करने का उद्देश्य क्या है?
इससे गरीब लोगों को इलाज के लिए आर्थिक सहयता मिलेगी।
तो अब आपको झारखंड मुख्यमंत्री रोगी राहत योजना के बारे में सब कुछ मालूम चल गया होगा। इस वजह से उम्मीद करता हूं कि यह लेख पढ़कर आपको अच्छा लगा होगा। तो आब आप Jharkhand CM Rogi Rahat Yojana के इस लेख को अधिक से अधिक शेयर कर दीजिए, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसके बारे में जानकारी मिल सके।
इसे भी अवश्य पढ़िए :-