जसकरण मल्होत्रा का जीवन परिचय | Jaskaran Malhotra Biography in Hindi
जसकरण मल्होत्रा का जीवन परिचय | Jaskaran Malhotra Biography in Hindi | जसकरण मल्होत्रा बायोग्राफी
Jaskaran Malhotra Biography in Hindi: जसकरण मल्होत्रा एक अमेरिकन क्रिकेटर हैं जो ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने के लिए जाने जाते हैं, इसी वजह से उन्होंने हाल ही में पापुआ न्यू गिनी (Papua New Guinea) के खिलाफ लगातार 6 गेंदों पर 6 छक्के लगाने का कारनामा किया है। जसकरण मल्होत्रा का जन्म वैसे भारत में हुआ है, लेकिन वो अमेरिका के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते हैं। जसकरण मल्होत्रा का जीवन परिचय के बारे में ही आगे इस लेख में जानकारी दी गई है।
जनवरी साल 2018 में जसकरण मल्होत्रा को वेस्ट इंडीज में रीजनल सुपर-50 टूर्नामेंट के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका की टीम में नामित किया गया था। उसके बाद 31 जनवरी 2018 को उन्होंने संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए खेलते हुए लीवार्ड द्वीप समूह (Leeward Islands) के खिलाफ रीजनल सुपर-50 टूर्नामेंट में लिस्ट ए करियर की शुरुआत की थी।
जसकरण मल्होत्रा दाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज है जो विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करते हैं तो चलिए आज के इस आर्टिकल में हम जसकरण मल्होत्रा का जीवन परिचय या Jaskaran Malhotra Biography in Hindi के बारे में बताते हैं, क्योंकि उनके बारे में बहुत सारे क्रिकेट प्रेमी जानना चाहते हैं।
Table of Contents
जसकरण मल्होत्रा का जीवन परिचय – Jaskaran Malhotra Biography in Hindi
जसकरण मल्होत्रा का पूरा नाम जसकरण सिंह मल्होत्रा (Jaskaran Singh Malhotra) है जिसका जनम 4 नवंबर 1989 को पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में हुआ था। ऐसे में इस वर्ष 4 नवंबर 2021 को जसकरण मल्होत्रा की आयु 32 वर्ष हो जाएगी।
नाम (Name) | जसकरण सिंह मल्होत्रा |
निक नाम (Nick Name) | ज्ञात नहीं |
जन्म तिथि (Date of Birth) | 04 नवंबर 1989 |
जन्म स्थान (Birth Place) | चंडीगढ़ (पंजाब) |
उम्र (Age) | 32 वर्ष |
पेशा (Profession) | क्रिकेटर |
ऊंचाई (Height) | 182 सेंटीमीटर यानी 6’0 फीट |
वज़न (Weight) | 70 Kg |
शारीरिक माप (Body Measurements) |
ज्ञात नहीं |
जूते का साइज़ (Shoe Size) | 8 UK |
आंख का रंग (Eye Color) |
काला |
बाल का रंग (Hair Color) |
काला |
शैक्षणिक योग्यता (शैक्षणिक योग्यता) | ज्ञात नहीं |
स्कूल (School) | ज्ञात नहीं |
कॉलेज (College) | ज्ञात नहीं |
विश्वविद्यालय (University) | ज्ञात नहीं |
जसकरण मल्होत्रा के परिवार की जानकारी (Family Information of Jaskaran Malhotra)
मुझे अच्छी तरह मालूम है कि कुछ लोग Jaskaran Malhotra के Wife, Father, Girlfriend, Mother, Sibling, Son, Daughter के बारे में जानना चाहते होंगे। लेकिन इस संबंध में मुझे पूरी जानकारी नहीं मिली है, इस वजह से जब हमें इसके बारे में मालूम चलेगा फिर हम इस लेख और नीचे दिए गए टेबल को अपडेट कर देंगे।
पिता (Father) | ज्ञात नहीं |
माता (Mother) | ज्ञात नहीं |
भाई (Brother) | ज्ञात नहीं |
बहन (Sister) | ज्ञात नहीं |
वैवाहिक स्थिति (Marital Status) | ज्ञात नहीं |
पत्नी (Wife) | ज्ञात नहीं |
प्रेमिका (Girlfriend) | ज्ञात नहीं |
बच्चे (Children) | ज्ञात नहीं |
जसकरण मल्होत्रा नेट वर्थ (Jaskaran Malhotra Net Worth)
जसकरण मल्होत्रा अमेरिका के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेलते हैं और उनके पास एक बड़ा बंगला तथा खुद का लक्जरी कार भी मौजूद है, इससे साफ है कि जसकरण मल्होत्रा बेहतरीन जिंदगी जीता है। ऐसे में अनुमान है कि फिलहाल वो हर महीने 70 हजार से लेकर एक लाख अमेरिकी डॉलर तक कमाता है। वहीं उसकी नेट वर्थ 4 मिलियन से लेकर 7 मिलियन अमेरिकी डॉलर तक हो सकती है।
मासिक आय (Monthly Income) | 70k-100k अमेरिकी डॉलर |
नेट वर्थ (Net Worth) | 4 मिलियन से 6 मिलियन डॉलर तक |
जसकरण मल्होत्रा सोशल मीडिया प्रोफाइल (Social Media Profile)
जसकरण मल्होत्रा सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहते हैं, इस वजह से Instagram, Twitter तथा Facebook पर भी उनका अकाउंट है। अगर आप उनका सोशल मीडिया प्रोफाइल चेक करना चाहते हैं तो नीचे टेबल में दिए गए लिंक पर क्लिक करके देख सकते हैं।
फेसबुक | क्लिक करें |
इंस्टाग्राम | क्लिक करें |
ट्विटर | क्लिक करें |
जसकरण मल्होत्रा का करियर (Jaskaran Malhotra Career History)
जसकरण सिंह मल्होत्रा अभी तक अपने क्रिकेट करियर में टोटल 25 लिस्ट ए मैच खेले हैं। इसके अलावा उन्होंने संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए 7 वनडे तथा 2 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं तो चलिए अब हम उसके आंकड़े देखते हैं।
लिस्ट ए करियर (List A Career)
जसकरण सिंह मल्होत्रा 26 लिस्ट ए मैच की 25 पारियों में बल्लेबाजी की है और उस दौरान उन्होंने 19.70 की औसत तथा 58.75 की औसत से 473 रन बनाया है। इसके अलावे उनके बल्ले से सिर्फ तीन अर्द्धशतक देखने को मिला है। लिस्ट ए क्रिकेट में जसकरण मल्होत्रा का एक पारी में सर्वाधिक स्कोर 80 रन रहा है।
वनडे इंटरनेशनल करियर (One Day Career)
जसकरण सिंह मल्होत्रा अभी तक सिर्फ 7 वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं और उन्होंने 7 पारियों में बल्लेबाजी की है। उस दौरान जसकरण मल्होत्रा 45.60 की औसत से टोटल 228 रन बनाए हैं जिसमे एक शतक शामिल है। वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में उनका सर्वाधिक स्कोर फिलहाल 173 रन है और यह पारी उन्होंने 9 सितम्बर 2021 को पापुआ न्यू गिनी के विरुद्ध खेली है।
टी-20 इंटरनेशनल करियर (T-20 Career)
जसकरण मल्होत्रा अभी तक अपने क्रिकेट करियर में सिर्फ 2 अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच खेले हैं और उस दौरान उन्होंने कोई भी शतक या अर्द्धशतक नहीं लगाया है। क्रिकेट के इस फॉर्मेट में जसकरण 24.5 की औसत से सर्फ 49 रन बनाए हैं और उस दौरान उनका उच्चतम स्कोर 28 रन रहा है।
टेस्ट मैच का करियर (Test Match Career)
जसकरण मल्होत्रा अभी तक कोई टेस्ट मैच नहीं खेला है, जिस वजह से इसके बारे में हम फिलहाल कोई जानकारी नहीं दे सकते हैं। जब वो टेस्ट मैच खेलेंगे फिर हम इस लेख को अपडेट कर देंगे। उसके बाद आपको जसकरण के टेस्ट करियर से जुड़ी जानकारी प्राप्त हो जाएगी।
जसकरण मल्होत्रा का रिकॉर्ड (Record)
जसकरण मल्होत्रा अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में 6 गेंदों पर 6 छक्के लगाने दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले यह कारनामा साल 2007 में दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज हर्शल गिब्स ने नीदरलैंड के खिलाफ किया था।
6️⃣6️⃣6️⃣6️⃣6️⃣6️⃣!!
Jaskaran Malhotra has joined an exclusive club of international cricketers to hit 6️⃣ x 6️⃣s in an over with a stunning assault from the final 6 balls of the innings as he becomes the first American to make an ODI ???? with 173 not out!
USA post 271 for 9 v PNG! pic.twitter.com/pCxHDQS8XO
— USA Cricket (@usacricket) September 9, 2021
वहीं जसकरण मल्होत्रा ने 9 सितम्बर 2021 को संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए खेलते हुए पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ 50वें ओवर में तेज गेंदबाज गौड़ी टोका (Gaudi Toka) की 6 गेंदों पर लगातार 6 छक्के लगा दिए।
वह मुकाबला जसकरण मल्होत्रा अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का 7वां वनडे मैच खेल रहे थे। उस मुकाबले में जसकरण पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 124 गेंदों में 4 चौके और 16 छक्के की मदद से 173 रनों की नाबाद पारी खेली है, जिसमे उन्होंने आख़िरी 20 गेंदों पर 100 रन ठोक दिए।
वनडे में शतक लगाने वाले अमेरिका के पहले बल्लेबाज
जसकरण मल्होत्रा ने पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ अपने क्रिकेट करियर के 7वें वनडे मैच में 124 गेंदों का सामना करते हुए 4 चौके तथा 16 छक्के की मदद से 173 रनों की तूफानी पारी खेली है और उस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 139.52 का रहा है। वनडे क्रिकेट में यह जसकरण मल्होत्रा का पहला शतक था। इसी के साथ जसकरण मल्होत्रा संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए वनडे क्रिकेट में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं।
वनडे की एक पारी में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले पांचवें बल्लेबाज
जसकरण मल्होत्रा ने पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ उस वनडे मैच में सबसे 16 गगनचुंबी छक्के लगाने का कारनामा किया। इसी के साथ वो दुनिया के पांचवें ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने वनडे क्रिकेट की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का कारनामा किया है।
जसकरण मल्होत्रा से पहले इयोन मॉर्गन 17 छक्के, रोहित शर्मा 16 छक्के, एबी डी विलियर्स 16 छक्के तथा क्रिस गेल 16 छक्के लगाने का कारनामा किया था। अब इस सूची में पांचवें स्थान पर जसकरण सिंह मल्होत्रा आ गए हैं।
जसकरण मल्होत्रा अमेरिका के लिए क्यों खेल रहे हैं?
भारत की कुल आबादी 135 करोड़ से अधिक है जिस वजह से देश में बहुत सारे युवा क्रिकेटर बनना चाहते हैं और इस के लिए वो कड़ी मेहनत भी करते हैं। लेकिन हर किसी को टीम इंडिया के लिए खेलने का मौका नहीं मिल पाता है और इसके बारे में जसकरण सिंह मल्होत्रा को भी अच्छी तरह मालूम था, जिस वजह से उन्होंने संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने का फैसला किया।
जसकरण मल्होत्रा के अलावा कई ऐसे भारतीय खिलाड़ी है जो अमेरिका के लिए क्रिकेट खेल रहे हैं जिसमे मोनक पटेल, सुशांत जयचंद्र मोडानी, निसार्ग पटेल तथा अभिषेक पराड़कर शामिल है। इन खिलाड़ियों के अलावा समित पटेल तथा उन्मुक्त चंद भी अमेरिका के लिए क्रिकेट खेलने वाले हैं।
जसकरण मल्होत्रा से संबंधित सवाल व जवाब (FAQ)
जसकरण मल्होत्रा को लेकर लोगों के मन में बहुत सारे सवाल आ सकते हैं, इसी वजह से हमने नीचे जसकरण सिंह मल्होत्रा से संबंधित कुछ सवाल और उसके जवाब दिए हैं। अगर आपके मन में भी कोई सवाल है तो उसे जरुर पढ़िए :-
Q: जसकरण मल्होत्रा कौन है?
जसकरण मल्होत्रा एक क्रिकेटर हैं जो अमेरिका के लिए खेलते हैं।
Q: जसकरण मल्होत्रा का जन्म कहां हुआ था?
जसकरण मल्होत्रा पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में हुआ था।
Q: जसकरण मल्होत्रा की आयु कितनी है?
जसकरण मल्होत्रा की आयु 32 वर्ष है।
Q: जसकरण मल्होत्रा की नेट वर्थ कितनी है?
जसकरण मल्होत्रा की नेट वर्थ 4 मिलियन डॉलर से लेकर 6 मिलियन डॉलर के बीच में है।
तो अब आपको जसकरण मल्होत्रा का जीवन परिचय या Jaskaran Malhotra Biography in Hindi के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। हमने इस लेख के द्वारा जसकरण सिंह मल्होत्रा के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी देने की कोशिश की है। आगे जब भी हमें उनसे संबंधित कोई जानकारी मिलेगी, फिर हम इस लेख को अपडेट कर देंगे। अब आप इस आर्टिकल को अधिक से अधिक शेयर कर दीजिए, ताकि और भी लोगों को Jaskaran Malhotra Biography in Hindi के बारे में मालूम चल सके।
इसे भी पढ़िए :-
डिस्टेंस लर्निंग से ग्रेजुएशन कैसे करें?
Free Fire Game का मालिक कौन है?