आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस का हिस्सा नहीं होंगे ईशान किशन, इस टीम को जीता सकते हैं ट्रॉफी

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन इंडियन प्रीमियर लीग के पिछले कुछ सीजन से लगातार मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे हैं। आईपीएल के 15वें सीजन से पहले नीलामी के दौरान मुंबई इंडियंस ने ईशान किशन को मोटी रकम में ख़रीदा था। लेकिन वो उस पैसों के हिसाब से अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर पाए।

ईशान किशन

अगर आईपीएल 2022 में ईशान किशन अच्छी बल्लेबाजी करते तो मुंबई इंडियंस की टीम टॉप-4 में जगह बना सकती थी, लेकिन वैसा कुछ भी देखने को नहीं मिला। इस बार एमआई टीम का प्रदर्शन सबसे अधिक खराब रहा है, जिस वजह से मुंबई की फ्रेंचाइजी अगले साल आईपीएल में कई बदलाव कर सकती है।

एमआई ईशान किशन को रिलीज कर सकती है

इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन से पहले मुबई इंडियंस को ईशान किशन से बहुत ज्यादा उम्मीदें थी, इस वजह से मेगा ऑक्शन ने दौरान उन्हें एमआई की फ्रेंचाइजी ने 15 करोड़ से अधिक की बोली लगाकर खरीद लिया। लेकिन ईशान किशन उस पैसों के हिसाब से इस साल आईपीएल के पूरे सीजन में अच्छी बल्लेबाजी करने में सफल नहीं हुए, जिस वजह से मुंबई इंडियंस के समर्थ भी बहुत निराश हुए।

आईपीएल 2022 में ईशान किशन 14 मैचों की 14 पारियों में बल्लेबाजी करते नजर आए, लेकिन उस दौरान वो 32.15 की औसत से सिर्फ 418 रन बना पाए। इस साल आईपीएल में ईशान किशन का स्ट्राइक रेट मात्र 120.11 का था, जिस वजह से मुंबई इंडियंस कई मैच जीतते-जीतते हार गई। ऐसे में एमआई की फ्रेंचाइजी इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन से पहले ईशान किशन को रिलीज कर सकती है।

इस टीम के लिए खेल सकते हैं ईशान किशन

इंडियन प्रीमियर लीग 2022 से पहले जब मेगा ऑक्शन रखा गया था तो उस दौरान सनराइजर्स हैदराबाद की फ्रेंचाइजी ने भी ईशान किशन पर बड़ी बोली लगाई थी। इस वजह से जब अगले साल आईपीएल से पहले मुंबई इंडियंस की टीम ईशान किशन को रिलीज कर देगी, उसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद उन्हें अपने साथ जोड़ सकती है। फिर एसआरएच की टीम पहले के मुकाबले अधिक मजबूत हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *