IPL 2022 Points Table : दिल्ली की जीत के बाद पॉइंट्स टेबल में मचा घमाशान, DC को फायदा तो RR को हुआ नुकसान, देखें सूची
इंडियन प्रीमियर लीग 2022 का 58वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच देखने को मिला। उस मैच में डीसी की टीम ने 8 से विकेट से जीत दर्ज किया। इस वजह से पॉइंट्स टेबल की सूची में दिल्ली कैपिटल्स को फायदा हुआ है, वहीं राजस्थान रॉयल्स को थोड़ा नुकसान हुआ है।

संजू सैमसन की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स की टीम पिछले 4 में से सिर्फ एक मैच जीत जीत पाई है। इस वजह से इन दिनों आरआर टीम के समर्थक बहुत निराश चल रहे हैं, क्योंकि पिछले कुछ मैचों से उनकी प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रही है। ऐसे में उन के लिए प्लेऑफ में जगह बनाना भी अब धीरे-धीरे मुश्किल होता जा रहा है।
दिल्ली की जीत के बाद पॉइंट्स टेबल में हुआ बदलाव
आईपीएल 2022 के 58वें मुकाबले में ऋषभ पंत की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 8 विकेट से हरा दिया है। इसी के साथ दिल्ली की टीम अंक तालिका की सूची में अब पांचवें पायदान पर पहुंच गई है। वहीं संजू सैमसन की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स की टीम इस सूची में अभी भी तीसरे पायदान पर मौजूद है, लेकिन अब उनके रन रेट में पहले से थोड़ी गिरवाट आई है। क्योंकि डीसी के खिलाफ मैच से पहले उनका रन रेट बहुत बढ़िया था।
यहां देखे पॉइंट्स टेबल की सूची
दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए मैच के बाद पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर सबसे अधिक 18 अंक के साथ गुजरात टाइटंस की टीम मौजूद है। उसके बाद दूसरे नंबर पर लखनऊ सुपर जायंट्स का नाम है, जिनके कुल 16 अंक है। इस सूची में तीसरे नंबर पर 14 पॉइंट्स के साथ राजस्थान रॉयल्स की टीम स्थित है। वहीं चौथे पायदान पर 14 अंक के साथ आरसीबी मौजूद है। उसके बाद पांचवें नंबर पर 12 अंक के साथ अब दिल्ली की टीम पहुंच गई है।

आईपीएल 2022 के पॉइंट्स टेबल में फिलहाल छठे स्थान पर 10 अंक के साथ सनराइजर्स हैदराबाद की टीम मौजूद है। उसके बाद सातवें नंबर पर केकेआर की टीम भी 10 अंक के साथ मौजूद है। इस सूची में आठवें पायदान पर 10 अंको के साथ पंजाब किंग्स स्थित है। उसके बाद नोवें नंबर पर 8 पॉइंट्स के साथ चेन्नई सुपर किंग्स का नाम मौजूद है। वहीं दसवें पायदान पर 4 अंक के साथ मुंबई इंडियंस स्थित है।