IPL 2023 : आईपीएल के मिनी ऑक्शन में नीलाम होगा ये चैंपियन खिलाड़ी
IPL 2023 : आईपीएल 2023 सीजन के लिए मिनी ऑक्शन दिसंबर में होने की संभावना है। मिनी ऑक्शन के लिए एक चैंपियन खिलाड़ी भी उपलब्ध होगा, जिसके लिए आईपीएल की 10 में से कम से कम 7-8 फ्रेंचाइजी टी20 वर्ल्ड कप 2022 फाइनल के हीरो बेन स्टोक्स पर बोली लगाते नजर आएंगे .

इंग्लिश ऑलराउंडर बेन स्टोक्स 2022 सीजन के लिए उपलब्ध नहीं थे। उन्होंने आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन के लिए अपना नाम भी नहीं बताया था। हालांकि इस बार वह मिनी ऑक्शन के लिए उपलब्ध हो सकते हैं। द गार्जियन में इस तरह की रिपोर्ट छपी है, जिससे पता चलता है कि यह ऑलराउंडर आईपीएल खेल सकता है।
सबसे पहले तो राजस्थान रॉयल्स उन्हें अपने साथ रखना चाहेगी, लेकिन टीम के पास पहले से ही कई ऑलराउंडर हैं. ऐसे में हो सकता है कि राजस्थान की टीम उन पर ज्यादा पैसे खर्च न करे. मुंबई इंडियंस उन्हें अपने साथ जोड़ सकती है क्योंकि उनके पास हार्दिक पांड्या का विकल्प नहीं है। इसके अलावा कुछ और टीमें भी उन पर भारी बोली लगाने को बेताब होंगी.
बाएं हाथ के बल्लेबाज बेन स्टोक्स ने अब तक 43 आईपीएल मैच खेले हैं, जिसमें 42 पारियों में 920 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 107 है और वह 134.5 की स्ट्राइक रेट से रन बनाते हैं। आईपीएल में उन्होंने 2 शतक और 2 अर्धशतक बनाए हैं, जबकि उन्होंने 43 मैचों की 37 पारियों में गेंदबाजी भी करी है, जहां वह 28 विकेट लेने में सफल रहे हैं। उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी 15 रन देकर 3 विकेट है।
IPL 2023 : ऑस्ट्रेलिया कप्तान बोले इस बार IPL खेलना मुश्किल