IPL 2023 : ऋषभ पंत के बाद दिल्ली कैपिटल्स के लिए एक और आई बुरी खबर, IPL से पहले ही यह दिग्गज हुआ चोटिल
IPL 2023 का बिगुल बज चुका है। दुनिया की सबसे बड़ी माने जाने वाली इस लीग की शुरुआत 31 मार्च से होने जा रही है। लेकिन इस साल कई स्टार खिलाड़ी यह आईपीएल नहीं खेल सकेंगे। जिनमें जसप्रीत बुमराह, ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ियों के नाम बड़े नामों में शामिल है। वही अब ऋषभ पंत की टीम दिल्ली कैपिटल्स के लिए एक और बुरी खबर सामने आ रही है। जी हां इस टीम का एक खिलाड़ी अचानक चोटिल हो गया है।
दिल्ली कैपिटल्स का एक और खिलाड़ी हुआ चोटिल
दिल्ली कैपिटल्स का एक और खिलाड़ी चोट का शिकार हो गया है। यहां बात हो रही है साउथ अफ्रीका के स्टार पेसर एनरिच नॉर्खिया की। जी हां वह चोटिल होने के कारण साउथ अफ्रीका के वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले दो टेस्ट मैचों की सीरीज से बाहर हो चुके हैं। खबरों के मुताबिक यह खिलाड़ी ग्रोइन इंजरी का शिकार हो गया है, लेकिन खबर आ रही है कि उनकी चोट बहुत अधिक गंभीर नहीं है ,और वह आईपीएल तक अपनी वापसी करने में कामयाब रहेंगे।
रखा जा रहा है खास ध्यान
दक्षिण अफ्रीका की मेडिकल टीम ने नॉर्खिया को आराम करने की सलाह दी है। सीएसए द्वारा जारी एक बयान में “प्रोटियाज तेज गेंदबाज एनरिच नॉर्खिया को एहतियात के तौर पर पहले टेस्ट के दौरान चोट लगी थी। जिसके चलते उन्हें टेस्ट टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। 29 वर्षीय यह तेज गेंदबाज सेंचुरियन में पहले मैच के दौरान 5/36 और 1/48 विकेट लेने में कामयाब रहा, जिसे प्रोटियाज द्वारा 87 रनों से जीता गया था।
पहले से ही ऋषभ पंत चल रहे बाहर
बता दे कि आईपीएल 2023 से दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत तो पहले से ही बाहर चल रहे हैं। इस साल की शुरुआत से ठीक पहले ऋषभ पंत एक कार दुर्घटना का शिकार हो गए थे, जिसके चलते पूरे साल के लिए वह खेल से दूर हो चुके हैं। अब तक दिल्ली कैपिटल्स में ऋषभ पंत के रिप्लेस पर अपने नए कप्तान का ऐलान नहीं किया है।
Read Also:-धोनी का धमाकेदार वीडियो हुआ वायरल, IPL 2023 में नजर आएंगे धमाल मचाते