आईपीएल 2022: अनोखा दोहरा शतक बनाने के करीब है महेंद्र सिंह धोनी, ऐसा करने वाले बनेंगे पहले भारतीय

आईपीएल 2022 शुरू होने से पहले महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ दी है, जिस वजह से उनके फैंस बहुत निराश है। धोनी को कप्तानी छोड़ने के बाद ऑलराउंडर रविन्द्र जडेजा को सीएसके का नया कप्तान नियुक्त किया गया है। एमधोनी इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन में चेन्नई के लिए बतौर प्लेयर व विकेटकीपर खेलते हुए नजर आएंगे, इस वजह से फैंस को उनकी कप्तानी का जलवा देखने को नहीं मिलेगा।

महेंद्र सिंह धोनी

रविन्द्र जडेजा चेन्नई सुपर किंग्स के लिए पहली बार कप्तानी करते नजर आएंगे। इस वजह से मैदान पर वो धोनी से बहुत सारी सिख लेना चाहेंगे। क्योंकि आईपीएल के 15वें सीजन के बाद एमएस धोनी आईपीएल खेलना बंद कर सकते है, क्योंकि वो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से पहले ही संन्यास ले चुके हैं और उनकी आयु भी अधिक हो चुकी है। इस बार आईपीएल में भले ही एमएसडी कप्तानी करते नहीं दिखेंगे, लेकिन उनके पास एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने का सुनहरा मौका है जो आसानी से बन जाएगा।

महेंद्र सिंह धोनी बनाएंगे ये ख़ास रिकॉर्ड

महेंद्र सिंह धोनी इस वर्ष आईपीएल में एक ख़ास दोहरा शतक बना सकते हैं। बात यह है कि एमएस धोनी टी-20 क्रिकेट में अभी तक कुल 198 कैच लपक चुके हैं। इस वजह से अगर इस बार आईपीएल में एमएसडी कम से 2 कैच लपक लेते हैं तो इस मामले में वो दोहरा शतक पूरा कर लेंगे। इसी के साथ वो भारत के लिए ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे, क्योंकि धोनी से पहले किसी भी इंडियन क्रिकेटर्स ने ऐसा नहीं किया है।

इन खिलाड़ियों ने टी-20 में लिया है 200 कैच

अगर महेंद्र सिंह धोनी इस बार आईपीएल में 2 कैच लपक लेते हैं तो उनके नाम टी-20 में 200 कैच हो जाएंगे। इसी के साथ वो ऐसा करने वाले दुनिया के पांचवें खिलाड़ी बनेंगे। धोनी से पहले विश्व के चार क्रिकेटर्स ने टी-20 में 200 कैच लिया है। इस मामले में पहले स्थान पर कीरोन पोलार्ड 317 कैच के साथ मौजूद है। उसके बाद 249 कैच के साथ दूसरे स्थान पर ड्वेन ब्रावो मौजूद है। तीसरे नंबर पर 230 कैच के साथ एबी डी विलियर्स का नाम आता है। वहीं चौथे स्थान पर 229 कैच के साथ डेविड मिलर मौजूद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *