टी20 में तूफानी शतक लगाने के शुभमन गिल ने बनाएं कई बड़े रिकॉर्ड, जीता फैंस का दिल
भारत ने न्यूजीलैंड के विरुद्ध तीसरे टी20 में शुभमन गिल के शतक की बदौलत 20 ओवर में 4 विकेट पर 234 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. गिल ने अपनी पारी के दौरान 63 गेंद का सामना करते हुए 17 चौके और 7 छक्के जमाये.

शुभमन भारत के सातवें टी20 शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले सुरेश रैना, रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव और दीपक हुड्डा यह कारनामा कर चुके हैं।
वहीं, तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले वह भारत के पांचवें बल्लेबाज हैं। उनसे पहले रैना, रोहित, राहुल और कोहली यह सब कर चुके थे। शुभमन का यह पांचवां अंतरराष्ट्रीय शतक था।
शुभमन गिल सोशल मीडिया पर छाए

शुभमन गिल ने आज के मैच की शुरुआत से ही बल्लेबाजी की। उन्होंने अपनी 126 रन की पारी में 17 चौके और सात आसमान छूते छक्के लगाए।

उनका स्ट्राइक रेट 200 से ज्यादा था। शुभमन गिल की पारी से दर्शक दीर्घा में सभी प्रशंसक खुश थे और मैदान में बैठे बीसीसीआई के अधिकारी और पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर भी थे।

सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल के बल्ले से निकले शतक ने दुनियाभर के क्रिकेट विशेषज्ञों और प्रशंसकों को उनका मुरीद बना दिया. गिल की तारीफ में कसीदे पढ़ने के लिए उन्होंने सोशल मीडिया का सहारा लिया।

आइए एक नजर डालते हैं न्यूजीलैंड के खिलाफ शुभमन गिल के शतक पर प्रशंसकों की क्या प्रतिक्रिया रही।
शुभमन गिल की शानदार पारी ने सोशल मीडिया पर कई मीम्स को प्रेरित किया। जो सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हुआ। वहां कई लोगों ने उन्हें “क्रिकेट का बादशाह” कहा।
यहाँ कुछ मनोरंजक ट्वीट्स हैं:
What a knock by Shubman Gill, 126* runs from just 63 balls, the future has started for India.
— Johns. (@CricCrazyJohns) February 1, 2023
Take a bow, Prince. pic.twitter.com/xhe6fr3vbF
The future of India – Shubman Gill.pic.twitter.com/RgYwqpHDfT
— Johns. (@CricCrazyJohns) February 1, 2023
Shubman Gill what a player ❤️🔥 pic.twitter.com/cq1lSEf0gL
— Ankit Pathak 🇮🇳 (@ankit_acerbic) February 1, 2023
फैंस ने कोहली से की तुलना
शुभमन गिल के प्रदर्शन के बाद कई प्रशंसकों ने उनकी तुलना भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली से की।
Shubman Gill 🐐 pic.twitter.com/YsXJQr7cQF
— Surbhi 🇮🇳 (@Vegetarianmee) February 1, 2023