WPL 2023 के पहले मैच में होगी GG और MI की टीमों में भिड़ंत, जानिए कहां देखें मैच का लाइव प्रसारण
WPL 2023 : महिला प्रीमियर लीग का बिगुल बज चुका है, और इसका आगाज 4 मार्च शनिवार (आज) से होने जा रहा है। जिसका पहला मैच हरमनप्रीत की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस और बेथ मूनी की गुजरात जायंट्स के बीच खेला जाएगा। इसकी शुरुआत का मेन उद्देश्य भारत में महिला क्रिकेट को बढ़ावा देना है। इस लीग के पहले सीजन में कुल 5 टीमें भाग ले रही है, इस लीग के सभी मैच मुंबई में खेले जाएंगे। मैच की शुरुआत से पहले लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़े सभी सवालों पर आइए डालते हैं एक नजर।
1) 4 मार्च शनिवार को WPL का आगाज होने जा रहा है, जिसका पहला मैच मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच 4 मार्च को ही खेला जाएगा।
2) मुंबई इंडियंस और गुजरात जाएंट्स के बीच होने वाला पहला मुकाबला डीवाई पाटिल स्टेडियम मुंबई में खेला जाएगा।
3) WPL के उद्घाटन मैच की शुरुआत शाम 7:30 बजे से होगी और टॉस आधे घंटे पहले शाम 7:00 बजे शुरू हो जाएगा।
4) आप इस मैच का अलग-अलग भाषाओं में भी आनंद उठा सकते हैं, मुंबई इंडियंस और गुजरात जाएंट्स के बीच ओपनिंग मैच की लाइव स्ट्रीमिंग स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क पर उपलब्ध रहेगी।
5) वही मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच खेले जा रहे इस ओपनिंग मैच का आनंद आप मोबाइल पर लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए जिओ सिनेमा ऐप पर उठा सकते है। इसके साथ साथ इस मैच से जुड़े सभी लाइव अपडेट्स WWW.indiatvnews.in पर पढ़ सकते हैं।
WPL 2023 के लिए चयनित दोनों टीमों के स्क्वॉड
मुंबई इंडियंस : मुंबई इंडियंस की टीम में सम्मिलित खिलाड़ियों में हरमनप्रीत कौर (कप्तान), नताली साइवर, अमेलिया केर, पूजा वस्त्राकर, यास्तिका भाटिया, हीदर ग्राहम, इसाबेल वोंग, अमनजोत कौर, धारा गूजर, सायका इशाक, हेले मैथ्यूज, क्लो ट्रायॉन, हुमैरा खाजी, प्रियंका बाला, सोनम यादव, जिंतमणि कलिता, नीलम बिष्ट के नाम शामिल है।
गुजरात जायंट्स : गुजरात जायंट्स की टीम में सम्मिलित खिलाड़ियों में बेथ मूनी (कप्तान), स्नेह राणा, एश्लेग गार्डनर, सोफिया डंकले, एनाबेल सदरलैंड, हरलीन देओल, डिआंड्रा डॉटिन, सबिनेनी मेघना, जॉर्जिया वेयरहम, मानसी जोशी, दयालन हेमलता, मोनिका पटेल, तनुजा कंवर, सुषमा वर्मा, हर्ले गाला, अश्विनी कुमारी, परुणिका सिसोदिया, शबमन शकील के नाम शामिल है।