एशिया कप 2022 का पूरा शेड्यूल हुआ जारी, इस दिन होगा भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला, जानकर फैंस होंगे खुश
एशिया कप 2022 की शुरुआत इसी महीने 27 अगस्त से होने वाली है, जिसका प्रबल दावेदार भारत और पाकिस्तान को माना जा रहा है। क्योंकि वर्तमान में यही दोनों टीमें सबसे अच्छी प्रदर्शन कर रही। भारत पाकिस्तान के अलावे श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान की टीम भी इस प्रतियोगिता में अपना जलवा दिखा सकती है, लेकिन भारत और पाकिस्तान के सामने उन्हें घुटने टेकते हुए देखा जा सकता है।

एशिया कप 2022 में हर फैंस की नजर भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाली मैच पर होगी, क्योंकि इन्ही दोनों टीमों के बीच इस टूर्नामेंट में कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। इस वजह से हर फैंस के मन में एक सवाल चल रहा होगा कि इन दोनों टीमों के बीच एशिया कप में कब मैच खेला जाएगा। इस प्रतियोगिता के लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है तो चलिए अब उस उस शेड्यूल के बारे में जानते हैं।
कब होगा भारत-पाकिस्तान के बीच मैच
एशिया कप 2022 की शुरुआत 27 अगस्त से होने वाली है और इस टूर्नामेंट का पहला मुकाबला श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा। उसके बाद दूसरा मैच 28 अगस्त को भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई में खेला जाएगा, जो इस टूर्नामेंट का सबसे रोमांचक मुकाबला हो सकता है। भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान स्टेडियम में दर्शकों की संख्या बहुत ज्यादा रहेगी, क्योंकि जब भी इन दोनों टीमों के बीच कोई मैच होता है तो उसे देखने के लिए दोनों देशों के अधिक से अधिक क्रिकेट फैंस पहुंचते है।
जय शाह ने दी इसकी जानकारी
एशिया कप 2022 के शेड्यूल की जानकारी जय शाह ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए दी है। उस दौरान एशिया कप के शेड्यूल का लिस्ट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि “इंतजार आखिरकार खत्म हो गया क्योंकि एशियाई वर्चस्व की लड़ाई 27 अगस्त को शुरू हो रही है और 11 सितंबर को सभी महत्वपूर्ण फाइनल होंगे। एशिया कप का 15वां संस्करण आईसीसी टी20 विश्व कप से पहले आदर्श तैयारी का काम करेगा।”
जय शाह ने अपने ट्विटर अकाउंट के माध्यम से एक तस्वीर शेयर की है, जिसमे साफ़ देखा जा रहा है कि 27 अगस्त को इस टूर्नामेंट की शुरुआत होगी, वहीं इस प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 11 सितम्बर को दुबई में खेला जाएगा। आप उस इमेज के माध्यम से एशिया कप 2022 का पूरा शेड्यूल देख सकते हैं।
एशिया कप 2022 का पूरा शेड्यूल
27 अगस्त | श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान | ग्रुप बी |
28 अगस्त | भारत बनाम पाकिस्तान | ग्रुप ए |
30 अगस्त | बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान | ग्रुप बी |
31 अगस्त | भारत बनाम क्वालीफायर | ग्रुप ए |
01 सितम्बर | श्रीलंका बनाम बांग्लादेश | ग्रुप बी |
02 सितम्बर | पाकिस्तान बनाम क्वालीफायर | ग्रुप ए |
03 सितम्बर | बी 1 बनाम बी 2 | सुपर 4 |
04 सितम्बर | ए 1 बनाम ए 2 | सुपर 4 |
06 सितम्बर | ए 1 बनाम बी 1 | सुपर 4 |
07 सितम्बर | ए 2 बनाम बी 2 | सुपर 4 |
08 सितम्बर | ए 1 बनाम बी 2 | सुपर 4 |
09 सितम्बर | ए 1 बनाम बी 2 | सुपर 4 |
11 सितम्बर | फाइनल |