पहले धोनी ने नहीं दिया मौका, उसके बाद हैदराबाद ने दिया धोखा, फिर लिया संन्यास, अब मैदान पर लौटते ही ठोका तूफानी अर्धशतक, रचा इतिहास
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी के बारे में हर क्रिकेट फैंस अच्छी तरह जानते हैं, क्योंकि उनकी अगुवाई में टीम इंडिया आईसीसी की सभी ट्रॉफी जीतने में सफल रही है। एमएसडी भारत के लिए जब तक कप्तान रहे हैं उस दौरान उन्होंने कई युवा खिलाड़ियों को खूब मौका दिया, जिस वजह से उसमे से कुछ खिलाड़ी लंबे समय तक भारत के लिए खेले।

वहीं बहुत सारे ऐसे खिलाड़ियों को देखा गया जो महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में लंबे समय तक भारत के लिए नहीं खेल पाए। इस वजह से उनका क्रिकेट करियर लंबा नहीं चल सका। इस वजह से उनके समर्थक महेंद्र सिंह धोनी को हमेशा ट्रोल करते रहते हैं। आज हम एक ऐसे खिलाड़ी के बारे में बात करने जा रहे है जिसे पहले धोनी ने मौका देना बंद किया, फिर सनराइजर्स हैदराबाद ने भी धोखा दिया। उसके बाद निराश होकर क्रिकेट से संन्यास ले लिया, लेकिन अब मैदान पर लौटते ही धमाकेदार अर्धशतक लगाया है।
पहले महेंद्र सिंह धोनी ने नहीं दिया मैका
महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में बहुत सारे खिलाड़ियों ने टीम इंडिया के लिए लंबे समय तक खेले हैं, लेकिन कुछ क्रिकेटरों को इसमें निराशा हाथ लगी है। भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर युसूफ पठान का भी नाम इसमें शामिल है, क्योंकि उन्होंने साल 2008 में वनडे और 2007 में टी-20 क्रिकेट में डेब्यू किया था। उस समय भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हुआ करते थे। लेकिन युसूफ का क्रिकेट करियर लंबा नहीं चला पाया और वो भारत के लिए सिर्फ 57 वनडे और 22 टी-20 मैच खेल पाए।
फिर सनराइजर्स हैदराबाद ने नहीं दिया मौका
युसूफ पठान आईपीएल में कई टीमों के लिए खेल चुके हैं। उस दौरान आख़िरी बार उन्हें सनराइजर्स हैदाराबाद के लिए साल 2019 में खेलते देखा गया था। उस सीजन में युसूफ का बल्ला उम्मीद के मुताबिक नहीं चला था, इस वजह से सनराइजर्स हैदराबाद ने इस लीग के अगले सीजन से पहले युसूफ को रिलीज कर दिया। फिर ऑक्शन के दौरान किसी भी फ्रेंचाइजी ने उन्हें नहीं ख़रीदा, इस वजह से युसूफ के चाहने वाले बहुत निराश हुए।
फिर क्रिकेट से लिया संन्यास
जब युसूफ पठान को आईपीएल 2020 और 2021 की नीलामी के दौरान किसी भी फ्रेंचाइजी ने नहीं ख़रीदा तो वो बहुत ज्यादा दुखी हुए। उसके बाद युसूफ को लगने लगा कि अब उनका क्रिकेट करियर पूरी तरह समाप्त हो चुका है। इस वजह से इंडियन प्रीमियर लीग 2021 शुरू होने से पहले क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया। इस वजह से वो मैदान पर नहीं दिख रहे थे।
अब खेली तूफानी अर्धशतकीय पारी
भारत में इन दिनों लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2022 खेला जा रहा है। इस टूर्नामेंट को शुरू होने से पहले शुक्रवार को इंडिया महाराजा और वर्ल्ड जायंट्स के बीच स्पेशल मैच खेला गया था। उस दौरान इंडिया महाराजा के लिए खेलने वाले ऑलराउंडर युसूफ पठान ने मात्र 35 गेंदों पर 5 चौके और दो गगनचुंबी छक्के की मदद से 50 रनों की नॉट आउट पारी खेली है। इसी वजह वह मुकाबला इंडिया महाराजा आसानी से जीतने में सफल रही।
उस मुकाबले में वर्ल्ड जायंट्स की टीम पहले बल्लेबाजी करती हुई 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 170 रन बनाई थी। फिर इंडिया महाराजा 18.4 ओवर में 175 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। उस दौरान भारत की तरफ से तन्मय श्रीवास्तव ने सबसे अधिक 54 और युसूफ पठान ने नॉट आउट 50 रनों की पारी खेली है।