‘रोहित शर्मा सिर्फ अपने लिए खेलता है’, हार के बाद भड़के मुंबई इंडियंस के फैंस, सोशल मीडिया पर लगाई रोहित क्लास
मुंबई इंडियंस टीम के कप्तान रोहित शर्मा के लिए इंडियन प्रीमियर लीग का मौजूदा संस्करण अच्छा नहीं जा रहा है, क्योंकि उनके बल्ले से अभी तक एक भी अर्धशतक देखने को नहीं मिला है। इस वजह से मुंबई इंडियंस की टीम को भी लगातार हार का सामना करना पड़ा है।

इस लीग का पिछला मुकाबला मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया, जिसमे हैदराबाद की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 193 रनों का स्कोर खड़ा किया था। उसके जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 190 रनों तक पहुंच पाई थी, जिस वजह से वह मैच एमआई 3 रनों से हार गई।
रोहित शर्मा ने खेली धीमी पारी
मुंबई इंडियंस टीम के ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में 36 गेंदों पर 2 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के की मदद से 48 रनों की पारी खेली। उस दौरान रोहित का स्ट्राइकर रेट मात्र 133.33 का था। जब रोहित को अच्छी तरह मालूम था कि हम 193 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रहे तो उस स्थिति में उन्हें अपने स्ट्राइक रेट पर भी ध्यान देना चाहिए था।
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ रोहित शर्मा 150 से अधिक की स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी किए होते तो वह मैच मुंबई इंडियंस आसानी से जीत गई होती। रोहित शर्मा के उस धीमी पारी की वजह से मुंबई इंडियंस के बहुत सारे फैंस दुखी है और उन्होंने सोशल मीडिया पर रोहित का जमकर मजाक उड़ाया है।
रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस की टीम इस लीग में सबसे अधिक 5 बार खिताब जीत दर्ज की है। लेकिन इस बार उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सीजन में एमआई की टीम टोटल 13 मैच खेली है, जिसमे से उन्हें सिर्फ 3 मुकाबलों के दौरान जीत हासिल हुआ है और 10 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। इस वजह से अंक तालिका में उनकी टीम सबसे नीचे दसवें पायदान पर मौजूद है।