बेन स्टोक्स की इन 5 काली करतूत की वजह से फैंस का फूटा था गुस्सा, एक की वजह से जाना पड़ा जेल
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के धाकड़ ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने अचानक वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है, जिस वजह से उनके समर्थक थोड़े निराश अवश्य होंगे। स्टोक्स इंग्लैंड के लिए 104 वनडे मैचों में 39.45 की औसत से 2919 रन बनाए हैं। उस दौरान उन्होंने तीन शतक और 21 अर्धशतकीय पारी खेली है।

इसके अलावा स्टोक्स इंग्लैंड के लिए 104 ओडीआई मैचों में 74 विकेट भी चटकाने में सफल रहे हैं। बेन स्टोक्स का क्रिकेट करियर विवादों से भरा रहा है, जिस वजह से कई बार उनकी खूब आलोचना भी हुई है। आज हम आपको स्टोक्स से जुड़ी उन 5 विवादों के बारे में बात करने जा रहे हैं जिसके बारे में बहुत कम फैंस को मालूम होगा।
1. साल 2017 में बेन स्टोक्स एक बड़े विवाद में फंस गए थे, क्योंकि ब्रिस्टल में नाइट क्लब के बाहर उनकी एक शख्स के साथ लड़ाई हो गई थी। स्टोक्स जब नाईट क्लब से बाहर जा रहे थे तब एक शख्स ने उन्हें कुछ कहा, फिर नशे में धुत स्टोक्स ने उनकी खूब पिटाई कर दी। उस घटना के दौरान स्टोक्स के साथी खिलाड़ी एलेक्स हेल्स भी उनके साथ में थे। उस विवाद की वजह से बेन स्टोक्स को जेल भी जाना पड़ा था।
2. साल 2017 में मारपीट की वजह से बेन स्टोक्स को जेल जाना पड़ा था। लेकिन वह पहला मौका नहीं था जब स्टोक्स पुलिस हत्थे चढ़े थे। उससे पहले साल 2011 में उन्हें पुलिस के कामों में बाधा उत्पन्न करने के जुर्म में पुलिस ने गिरफ्तार किया था और उस दौरान भी उन्हें नशे की हालत में पाया गया था।
3. साल 2013 में इंग्लैंड की टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर थी और उस समय बेन स्टोक्स को वहां से वापस घर भेज दिया गया था। क्योंकि बेन स्टोक्स तथा उनके कुछ खिलाड़ियों पर ड्रिंकिंग नियमों पालन ना करने का आरोप लगा था, जिस वजह से वह मामला लंबे समय तक चर्चा में रहा था।
4. साल 2016 के जून महीने में बेन स्टोक्स को रफ्तार का शौक महंगा पड़ गया था। ओवर स्पिडिंग के मामले में फंसने के बाद बेन स्टोक्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, इस वजह से वो जेल भी जाने वाले थे, लेकिन बच गए। क्योंकि स्टोक्स को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया था तथा उन्हें 6 महीनों तक ऐसा करने पर रोक लगा दिया गया था।
5. साल 2015 में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच लॉर्ड्स के मैदान पर एक ओडीआई मैच खेला गया था। उस मुकाबले के दौरान बेन स्टोक्स ‘obstructing the field’ नियम के तहत आउट हो गए थे। स्टोक्स ने उस दौरान मिचेल स्टार्क की थ्रो को हाथ से रोक दिया गया था, जिस वजह से वह विवाद लंबे समय तक चला था।