‘ये मत भूलो कि अब धोनी 7-8 साल बूढ़ा हो चुका है’, रवि शास्त्री ने धोनी को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें उन्होंने क्या-क्या कहा

महेंद्र सिंह धोनी इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों में से एक है। इस वजह से फैंस के मन में उनको लेकर तरह-तरह के सवाल आते रहते हैं। आईपीएल के मौजूदा सीजन से पहले एमएस धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ दी थी, उसके बाद रविन्द्र जडेजा को कप्तान बनाया गया था।

रवि शास्त्री और महेंद्र सिंह धोनी

जडेजा की कप्तानी में सीएसके की टीम 8 में से सिर्फ दो मैच जीत पाई। इस वजह से उन्होंने ने भी इस पद से इस्तीफा दे दिया। उसके बाद एक बार फिर से महेंद्र सिंह धोनी को चेन्नई सुपर किंग्स का कप्तान बनाया गया है। आईपीएल के मौजूदा सीजन में एमएस धोनी दो मैचों में कप्तानी की है, जिसमे से चेन्नई को एक में जीत और एक में हार का सामना करना पड़ा है।

धोनी को लेकर रवि शास्त्री ने दिया बयान

चेन्नई सुपर किंग्स और महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी को लेकर इस साल आईपीएल के दौरान कई पूर्व दिग्गजों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी है। लेकिन अब टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री का नाम भी इस सूची में जुड़ गया है। शास्त्री का मानना है कि सीएसके की टीम भले ही आईपीएल के मौजूदा सीजन से बाहर हो गई है, लेकिन फिर भी वो पूरे आत्मविश्वास के साथ कप्तानी करते नजर आएंगे। उस दौरान शास्त्री ने यह भी माना कि धोनी के लिए अब अपने साथी खिलाड़ी को मोटिवेट करना थोड़ा मुश्किल जरुर होगा।

धोनी के बारे में बात करते हुए शास्त्री ने कहा कि “अब उनकी सोच हर मैच जीतने की होगी। लेकिन यह मत भूलो कि अब वो 7-8 साल बूढ़ा हो चुका है। तब वो इसे आसानी से कर सकता था। लेकिन यह मत लिखो कि अब वह समाप्त हो चुका है। आगे आने वाले मुकाबलों में वो खुद को व्यस्त रखेंगे, क्योंकि अब वो घायल शेर है। खुलकर खेलें, निडर क्रिकेट खेलें। यदि हम हार गए तो इससे बाहर है, लेकिन हम जो भी मैचों में जीत हासिल करेंगे उससे हमारा मनोबल बढ़ेगा।”

महेंद्र सिंह धोनी इंडियन प्रीमियर लीग इतिहस के सबसे सफल कप्तानों में से एक है, क्योंकि उनकी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 4 बार खिताब जीत दर्ज की है। इस मामले में पहले स्थान पर रोहित शर्मा है, जिन्होंने अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को सबसे अधिक 5 बार खिताब जीताया है। इस वजह से फैंस भी चाहते हैं कि एमएस धोनी ही सीएसके के लिए कप्तानी करते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *