करोड़ों की दौलत होने के बावजूद साधारण जीवन जीना पसंद करते हैं ये भारतीय क्रिकेटर्स, एक की पूरी दुनिया दीवानी है
कहते हें रूपये पैसे के साथ घमंड भी आता है। कई लोग होते हैं, जो अपनी दौलत का रौब दिखाते फिरते हैं, तो वहीं कुछ ही गिने चुने लोग होते हैं जो करोड़ों की संपत्ति का मालिकाना हक रखने के बावजूद उस पैसे का जरा भी अभिमान नहीं करते। आज के इस आर्टिकल में हम आपको उन भारतीय क्रिकेटर्स के बारे में बताने वाले हैं, जिनके पास आज के वक्त में रूपये पैसे की कोई कमी नहीं है, लेकिन फिर भी वे साधारण जीवन बिताना ही पसंद करते हैं।

वैसे भारत में बहुत सारे क्रिकेटर मौजूद है जो साधारण जिंदगी जीते हैं, लेकिन उनमे से कुछ ने अलग पहचान बनाई है। इस वजह से फैंस हमेशा उनकी तारीफ़ करते हैं तो चलिए अब हम उन 5 इंडियन क्रिकेटरों के बारे में जानते हैं जिनके पास पैसों की कोई कमी नहीं है, लेकिन वो बिल्कुल आम लोगों की तरह जिंदगी जीना पसंद करते हैं।
शतक मारा, अर्धशतक मारा, फिर भी औसत 0 का है, आंकड़े विराट-रोहित से भी बेहतर है, देखकर होंगे हैरान
1. महेंद्र सिंह धोनी
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी तो जाने ही जाते हैं अपनी हेल्पिंग और दिलदार पर्सनैलिटी के लिये। बड़ी से बड़ी जीत के बाद भी ये काम ही रहते हैं। ये सादा खाना, परिवार के साथ समय बिताना काफी पसंद करते हैं। कई बार तो इन्हें एक छोटी सी दुकान पर बाल कटवाते भी देखा गया है। वहीं, हाल ही में एक खबर भी सामने आयी थी कि धोनी अपने शरीर के किसी अंग के दर्द के इलाज के लिये एक वैध के पास जाते हैं, जो सिर्फ चालीस रूपये में दवाई देता है।
2. सचिन तेंदुलकर
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने अपने करियर में नाम और दौलत काफी कमाई, लेकिन इसका उन्हें तनिक भी घमंड नहीं है। ये भी सादा जीवन व्यतीत करना ही पसंद करते हैं। इस वजह से फैंस भी उन्हें खूब पसंद करते हैं।
विराट को रुलाने वाला धुरंधर फिर से लौटा फॉर्म में, लगाया तूफानी शतक, अब लेगा रोहित शर्मा से टक्कर
3. रोहित शर्मा
भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा को भी अपने रूपयों पैसों का जरा भी घमंड नहीं है। ये सभी से मुस्कुरा कर ही बात करते हैं। टीम मेंबर्स को इनका ये नेचर काफी पसंद है।
4. हार्दिक पांड्या
भारतीय टीम का ये स्टार ऑलराउंडर एक गरीब परिवार से निकल कर आया है, जिसके पास आज के वक्त में प्रॉपर्टी की कोई कमी नहीं है। फर्श से अर्श पर आ जाने के बाद भी इनके स्वभाव में कोई बदलाव नहीं आया।
5. युसूफ पठान
युसूफ पठान को आपने हमेशा किसी से भी बात करते हए मुस्कुराते ही देखा होगा। अपनी दौलत का घमंड इन्होंने भी कभी किसी के सामने नहीं दिखाया। यही कारण है कि संन्यास लेने के बावजूद भी बहुत सारे क्रिकेट फैंस उन्हें पसंद करते हैं।
बुढ़ापे में चढ़ा जवानी का जोश, 52 की उम्र में विराट-रोहित को छोड़ा पीछे, मात्र 31 गेंदों में ठोका 89 रन