Delhi Capitals WPL Squad : दिल्ली कैपिटल्स ने जेमिमा लैनिग समेत कई धाकड़ खिलाड़ियों का चयन कर बनाई एक बेहतरीन टीम
Delhi Capitals WPL Squad : वूमेंस प्रीमियर लीग 2023 के लिए सोमवार (13 फरवरी) को खिलाड़ियों का ऑक्शन हुआ, जिसमें प्रत्येक फ्रेंचाइजी के पास 12 करोड़ की धनराशि मौजूद थीं। काफी सूझबूझ के साथ दिल्ली कैपिटल्स द्वारा बेहतरीन और धाकड़ खिलाड़ियों पर बोली लगाना शुरू किया गया। वही धाकड़ और सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का चयन कर WPL के पहले सीजन के लिए दिल्ली कैपिटल्स अपना स्क्वाड तैयार कर चुकी है। प्रत्येक फ्रेंचाइजी अपने स्क्वाड में 15 से 18 खिलाड़ियों तक का चयन कर सकती है। दिल्ली कैपिटल्स द्वारा 17 खिलाड़ी खरीदे गए हैं, जिनमें वह 6 विदेशी खिलाड़ियों का कोटा भी पूरा कर चुकी है।
दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से सबसे महंगी बोली भारत की स्टार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स पर लगाई गई, जिनका बेस प्राइस सिर्फ 50 लाख रुपए था, उन्हें 2.2 करोड़ रुपए की धनराशि देकर अपने खेमे में शामिल किया गया। हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ महिला T20 वर्ल्ड कप 2023 के मैच में बेहतरीन और शानदार प्रदर्शन करते हुए जेमिमा अर्धशतकीय पारियां खेलती नजर आई। उनके अतिरिक्त दिल्ली कैपिटल्स अंडर-19 वर्ल्ड कप चैंपियन कप्तान शेफाली वर्मा पर भी सबसे अधिक धनराशि खर्च करते नजर आई। शेफाली वर्मा को दिल्ली कैपिटल्स द्वारा दो करोड रुपए की धनराशि देकर अपने खेमे में शामिल कर लिया गया है।
दिल्ली का WPL 2023 का फुल स्क्वॉड
दिल्ली कैपिटल्स द्वारा अपनी टीम के लिए चयनित खिलाड़ियों में जेमिमा रोड्रिग्स (2.2 करोड़ रुपए), मेग लैनिग (1.1 करोड़ रुपए), शेफाली वर्मा (2 करोड़ रुपए) राधा यादव (40 लाख रुपए), शिखा पांडे (60 लाख रुपए), मारीजैन कप्प (1.5 करोड़ रुपए), तीतस साधु (25 लाख रुपए), एलिस कैप्सी (75 लाख रुपए) तारा नॉरिस (10 लाख रुपए) लॉरा हैरिस (45 लाख रुपए), जैसिया अख्तर (20 लाख रुपए), मिन्नू मणि (30 लाख रुपए), तानिया भाटिया (30 लाख रुपए), पूनम यादव (30 लाख रुपए), जेस जोनासन (50 लाख रुपए) स्नेहा दीप्ति (30 लाख रुपए), अरुंधति रेड्डी (30 लाख रुपए) के नाम शामिल है।
यह रहा दिल्ली का कोचिंग स्टाफ
दिल्ली कैपिटल्स द्वारा महिला टीम हेड कोच जोनाथन बैटी को नियुक्त किया गया है। अभी हाल ही में उनके द्वारा कहा गया था, कि हेड कोच बनाए जाना उनके लिए बहुत ही सम्मानजनक बात है। 48 वर्षीय बैटी द हंड्रेड और महिला बिग बैश लीग जैसे टूर्नामेंट में सहायता की जा चुकी है। पूर्व महिला क्रिकेटर हेमलता काला और लिसा केटली को दिल्ली कैपिटल्स द्वारा सहायक कोच बनाया गया है। भारत के लिए हेमलता 7 टेस्ट और 78 वनडे मुकाबले खेल चुकी है, वहीं आस्ट्रेलिया के लिए केटली द्वारा 9 टेस्ट और 82 वनडे मुकाबले खेले जा चुके हैं।