IPL 2023 से पहले ऋषभ पंत की जगह दिल्ली कैपिटल्स को मिला उसका नया कप्तान

IPL 2023 की शुरुआत में अब बस कुछ ही दिनों का समय शेष रह गया है। इस टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले सबसे बड़ा प्रश्न यही उठ रहा था, कि ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी के दौरान दिल्ली कैपिटल्स की कमान आखिर कौन संभालेगा। ऋषभ पंत कार दुर्घटना के दौरान घायल होने के बाद आईपीएल 2023 में नहीं खेल सकेंगे। लेकिन अब उनके स्थान पर दिल्ली कैपिटल्स को नया कप्तान मिल गया है।

IPL 2023 से पहले ऋषभ पंत की जगह दिल्ली कैपिटल्स को मिला उसका नया कप्तान

दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान बनेगा यह खिलाड़ी

ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी के दौरान दिल्ली कैपिटल्स की कमान डेविड वॉर्नर को सौंपी गई है। ईएसपीएन क्रिकइंफो के मुताबिक दिल्ली कैपिटल्स के नए कप्तान पद पर डेविड वॉर्नर को नियुक्त किया जा रहा है। उनमें कप्तान बनने की वह हर काबिलियत मौजूद है, जो एक कप्तान में होनी चाहिए। पहले से ही यह खिलाड़ी आईपीएल के दौरान कप्तानी करने का लंबा एक्सपीरियंस रखता है।

2016 में उनकी कप्तानी में ही सनराइजर्स ने जीता खिताब

डेविड वॉर्नर का प्रदर्शन आईपीएल में बतौर कप्तान काफी बेहतरीन रहा है। उनकी कप्तानी के दौरान ही सनराइजर्स हैदराबाद की टीम आईपीएल में खिताब जीतने में कामयाब रही थी। डेविड वॉर्नर को साल 2018 में हुए बॉल टेंपरिंग हादसे के बाद सनराइजर्स हैदराबाद की टीम से कप्तान के पद से हटा दिया गया था। उनकी कप्तानी से हटते ही आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन खराब होने लगा था। इसके बाद अभी पिछले ही साल दिल्ली कैपिटल्स द्वारा वार्नर को एक बार फिर से अपनी टीम में शामिल किया गया और अब यह खिलाड़ी कप्तानी करने के लिए पूर्ण रूप से तैयार हो चुका है।

ऋषभ पंत पिछले साल हुए चोट का शिकार

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत अभी पिछले ही साल एक भयानक कार दुर्घटना का शिकार हो गए थे। जिसके बाद मुंबई और देहरादून में उनका इलाज कराया गया था। अभी कुछ समय से ही ऋषभ पंत की बैसाखी के सहारे चलते हुए कुछ तस्वीरें सामने आई है। हालांकि ऋषभ पंत अभी क्रिकेट से दूर चल रहे हैं, और अभी जल्दी भारतीय टीम में उनकी वापसी के कोई आसार भी नजर नहीं आ रहे हैं।

Read Also:-WPL: अनुभवी खिलाड़ी हुए फेल तो युवाओं ने कर दिया कमाल ,कनिका और ऋचा ने आरसीबी को दिलाई पहली जीत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *