मुंबई को हराने के बाद ऋषभ पंत को लगने वाला है बड़ा झटका, यह मैच विनर खिलाड़ी हो सकता है बाहर
ऋषभ पंत की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने आईपीएल 2022 के अपने पहले मुकाबले में शानदार जीत हासिल की है। उस दौरान डीसी की टीम ने पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हरा दिया। इस वजह से दिल्ली कैपिटल्स की टीम पॉइंट्स टेबल में फ़िलहाल पहले स्थान पर मौजूद है, क्योंकि अन्य टीम के मुकाबले में उनका रन रेट बेहतर है।
मुंबई इंडियंस के खिलाफ ऋषभ पंत ने अपनी प्लेइंग इलेवन में सिर्फ दो विदेशी खिलाड़ी को मौका दिया था। इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम एक समय मैच हारती नजर आ रही थी, लेकिन अक्षर पटेल ने 17 गेंदों पर ताबड़तोड़ 38 रनों की पारी खेली। जिस वजह से डीसी ने वह मुकाबला आसानी से जीत लिया। लेकिन अब दिल्ली के लिए चिंता का विषय है, क्योंकि उनकी टीम का एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी आईपीएल 2022 से बाहर होने वाला है।
दिल्ली टीम का ये मैच विनर खिलाड़ी हुआ चोटिल
इंडियन प्रीमियर लीग 2022 से पहले मेगा ऑक्शन के दौरान दिल्ली की फ्रेंचाइजी ने ऑस्ट्रेलिया के खतरनाक ऑलराउंडर मिशेल मार्श को खरीदा था। मार्श अभी तक आईपीएल में दिल्ली की टीम के साथ नहीं जुड़े हैं, क्योंकि वो फिलहाल पाकिस्तान दौरे पर ऑस्ट्रेलिया टीम के साथ है, लेकिन बुरी खबर यह है कि मिशेल मार्श पाकिस्तान के विरुद्ध होने वाले वनडे और टी-20 श्रृंखला से पहले चोटिल हो गए हैं।
मिशेल मार्श के चोट को लेकर ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज एरोन फिंच ने जानकारी दी है। फिंच ने कहा कि मिशेल मार्श को कूल्हे में चोट लगी है, जिस तरह उन्हें चोट लगी है और उसे काफी दर्द महसूस हो रहा है उससे साफ लग रहा है कि मिचे मार्श पाकिस्तान के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज नहीं खेल पाएंगे। मार्श को लगी यह चोट अधिक गंभीर है तो उन्हें इससे उबरने में कम से 2 से 3 हफ्ते का समय लग जाएगा।
दिल्ली कैपिटल्स को होगा बहुत बड़ा नुकसान
इंडियन प्रीमियर लीग 2022 में मिशेल मार्श दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा है और वो दिल्ली के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक है। डीसी की फ्रेंचाइजी ने मेगा ऑक्शन के दौरान 6.50 करोड़ रुपये की मोटी रकम में मिशेल मार्श को खरीदा था। अगर चोट की वजह से मार्श इस वर्ष आईपीएल से बाहर हो जाते हैं तो उन्हें बहुत बड़ा झटका लगने वाला है, क्योंकि दिल्ली के पास ऐसा कोई खिलाड़ी नहीं दिख रहा है जो फिलहाल मिशेल मार्श की जगह ले सके।
दिल्ली के ये 4 खिलाड़ी पहले से बाहर है
आईपीएल के इस संस्करण के लिए दिल्ली कैपिटल्स टीम के कई विदेशी खिलाड़ी उनके साथ अभी तक नहीं जुड़े है, जिसमे डेविड वॉर्नर, मुस्तफिजुर रहमान, एनरिक नॉर्खिया और लुंगी एनगिडी जैसे चार बड़े खिलाड़ी शामिल है। अब मिचेल मार्श के रूप में भी दिल्ली को झटका लगा है। विड वॉर्नर शुरुआती दो मैचों के लिए बाहर है, फिर वो डीसी के साथ जुड़ जाएंगे। जब वॉर्नर की वपसी होगी तो दिल्ली की टीम पहले से भी मजबूत हो जाएगी, क्योंकि वो एक विस्फोटक बल्लेबाज है।