CSK vs KKR : धोनी ने अपनी जिंदगी का लगाया सबसे अनोखा अर्द्धशतक, जानकर फैंस को लगेगा तगड़ा झटका
चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2022 के पहले मुकाबले में कोलकता नाइट राइडर्स के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की है। उस दौरान धोनी के बल्ले से कई बेहतरीन शॉट्स भी देखने को मिले है, इस वजह से उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। भले ही धोनी की आयु अब अधिक हो चुकी है, लेकिन फिर भी उन्होंने अपना जलवा दिखाया है।
इंडियन प्रीमियर लीग 2022 का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। उस दौरान केकेआर टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और उनका यह निर्णय बेहतर साबित भी हुआ। क्योंकि सीएसके की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर सिर्फ 131 रन बना पाई। उस दौरान चेन्नई की तरफ से पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अर्द्धशतक लगाया।
एमएस धोनी ने लगाया अनोखा अर्द्धशतक
कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आईपीएल 2022 के पहले मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी 38 गेंदों का सामना करते हुए 7 चौके और एक गगनचुंबी छक्के की मदद से 50 रनों की नॉट आउट पारी खेली है। उस दौरान धोनी का स्ट्राइक रेट 131.58 का रहा है। भले ही इस मुकाबले में धोनी का स्ट्राइक रेट कम रहा हो, लेकिन एमएस धोनी ने यह इनिंग बहुत ही मुश्किल समय में खली है। क्योंकि एक समय चेन्नई का स्कोर 61 रनों पर 5 विकेट हो गया था। उसके बाद धोनी बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर आए थे।
आपको बता दें कि इस मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी अर्द्धशतक लगाते ही सीएसके की कप्तानी छोड़ने के बाद पहले मैच में अर्द्धशतक जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। पिछले साल आईपीएल में धोनी का बल्ला बिल्कुल भी नहीं चला था, लेकिन इस बार उन्होंने शुरुआत बेहद शानदार की है और पहले ही मुकाबले में उन्होंने शानदार रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। अब उनके चाहने वाले उम्मीद कर रहे होंगे कि आगे के सभी मैचों में धोनी अपना जलवा दिखाए, ताकि चेन्नई सुपर किंग्स की टीम फिर से ट्रॉफी अपने नाम कर सके।