CNG और LPG में अंतर क्या-क्या है? जानिए विस्तार से
CNG और LPG में अंतर | CNG aur LPG Me Antar | CNG Full Form | Difference Between CNG and LPG in Hindi
क्या आप सीएनजी और एलपीजी के बारे में जानते हैं? अगर नहीं तो फिर यह लेख आपको अंत पढ़ना चाहिए। क्योंकि इस आर्टिकल में हमने CNG और LPG में अंतर के साथ-साथ इससे जुड़ी सभी टॉपिक के बारे में बात किया है। वैसे आज के समय में कुछ लोगों को इसके बारे में जानकारी होगी। लेकिन अधिकतर लोग ऐसे होंगे, जो CNG aur LPG Me Antar के बारे में जानना चाहते होंगे।
शायद आपको मालूम होगा कि इस समय दुनिया में सबसे अधिक CNG और LPG गैस का इस्तेमाल किया जा रहा है। हम सब जानते हैं कि खाना बनाने के लिए जिस गैस का इस्तेमाल किया जाता है वो एलपीजी होता है। पिछले कुछ वर्षों के भीतर खासकर भारत में LPG गैस इस्तेमाल करने वालों की संख्या काफी तेजी से बढ़ी है और यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वजह से संभव हो पाया है। वहीं सीएनजी गैस का इस्तेमाल सबसे अधिक वाहन के ईधन के तौर पर किया जाता है तो चलिए अब हम CNG aur LPG Me Antar तथा इससे जुड़ी सभी महत्वपूर्ण टॉपिक के बारे में जानते हैं।
Table of Contents
CNG क्या होता है – CNG Full Form
CNG का फुल फॉर्म Compressed Natural Gas होता है जिसे हिंदी भाषा में संपीडित प्राकृतिक गैस के नाम से जानते हैं। इस गैस को बनाने के लिए प्राकृतिक गैस को पहले Compressed यानी दबाना पड़ता है, उसके बाद बनाया जाता है। सीएनजी गैस का इस्तेमला सबसे ज्यादा वाहनों में किया जाता है, यही कारण है कि जब यह तैयार किया जाता है उस दौरान इसे 200 से 250 किलोग्राम प्रति वर्ग से.मी. तक दबाने का काम किया जाता है। जिस तरह नेचुरल गैस का ना कोई रंग, गंध या विष होता है, बिल्कुल उसी प्रकार सीएनजी गैस भी होता है।
CNG गैस का इस्तेमाल दुनिया की कई देशों में वाहन चलाने के लिए की जाती है, क्योंकि यह पेट्रोल तथा डीजल के मुकाबले सस्ती होती है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि वाहन में सीएनजी गैस का इस्तेमाल करने से पर्यावरण भी साफ़ रहता है, क्योंकि इससे प्रदूषण नहीं फैलता है। इसी को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार भी इस गैस को बढ़ावा दे रही है।
LPG क्या होता है – LPG Full Form
LPG का पूरा नाम या फुल फॉर्म Liquefied Petroleum Gas होता है और इसे हिंदी भाषा में द्रवित पेट्रोलियम गैस या रसोई गैस भी कहते हैं। एलपीजी का सबसे अधिक पॉपुलर नाम रसोई गैस ही है, क्योंकि इसका उपयोग सबसे ज्यादा भोजन बनाने के लिए किया जाता है। शायद आपको अच्छी तरह मालूम होगा कि प्राकृतिक गैस में मिथेन और इथेन पाई जाती है उसी प्रकार एलपीजी में प्रोपेन और ब्यूटेन गैस मौजूद होती है।
अगर CNG गैस को देखें तो वह हल्का होता है, लेकिन LPG गैस इसका बिल्कुल उल्टा है, क्योंकि यह भारी होता है। यही कारण है कि आपने कई बार एलपीजी गैस को फर्स पर बहते हुए भी देखा होगा। भारत में एलपीजी गैस इस्तेमाल करने वाले लोगों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, क्योंकि अब लोगों को इसके फायदे दिखने शुरू हो गए हैं।
CNG और LPG में अंतर क्या-क्या है?
- आपने ऊपर यह अच्छी तरह से समझ लिया होगा कि CNG और LPG क्या है। अब सवाल यह आता है कि CNG और LPG में अंतर क्या-क्या है? तो चलिए आगे हम जानते हैं कि इन दोनों के बीच क्या-क्या अंतर है :-
- CNG को बनाने के लिए पहले प्राकृतिक गैस को Compressed यानी दबाया जाता है। वहीं LPG को बनाने के लिए कई गैसों को एक साथ मिश्रण किया जाता है।
- CNG प्राकृतिक या Natural गैस Compressed Air यानी संपीड़ित हवा का भाग होता है। वहीं LPG प्रोपेन तथा ब्यूटेन जैसी गैसों को मिलाकर बनाया जाता है।
- CNG को तब द्रव अवस्था में लाया जाता है जब 0 डिग्री सेल्सियस से कम तापमान होती है। वहीं LPG उच्च द्रव तथा मामूली ताप पर गैसीय स्थिति में होती है।
- CNG और LPG दोनों में कुछ चीजें सामान है। इन दोनों का इस्तेमाल करने से पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचती है तथा CNG और LPG दोनों की कीमत भी लगभग बराबर होती है।
CNG और LPG से संबंधित सवाल व जवाब (FAQ)
जैसा कि आपने ऊपर CNG aur LPG Me Antar के बारे में जाना। अब इन दोनों गैसों से संबंधित कई सवाल होंगे, जो लोगों के मन में चल रहे होंगे। जिस वजह से हमने नीचे हमने कुछ सवाल व उसके जवाब दिए है।
1. सीएनजी में किसका मिश्रण होता है?
सीएनजी गैस में मीथेन, ईथेन और प्रोपेन का मिश्रण होता है।
2. LPG और CNG का पूरा नाम क्या है?
LPG का पूरा नाम Liquefied Petroleum Gas होता है, जिसे हिंदी में द्रवित पेट्रोलियम गैस या रसोई गैस कहा जाता है। वहीं CNG का पूरा नाम Compressed Natural Gas होता है, जिसे हिंदी में संपीडित प्राकृतिक गैस कहते हैं।
3. सीएनजी को हिंदी में क्या कहते हैं?
सीएनजी को हिंदी में संपीडित प्राकृतिक गैस कहा जाता है।
4. एलपीजी में गंध के लिए कौन सी गैस मिलाई जाती है?
एलपीजी गैस में सल्फर गैस के यौगिक मिथाइल मरकॉप्टेन मिलाया जाता है जिस वजह से गंध आता है।
5. प्राकृतिक गैस कौन कौन सी है?
CNG यानी Compressed Natural Gas को प्राकृतिक गैस भी कहा जाता है।
अब आपको यह समझ में आ गया होगा कि CNG और LPG में अंतर क्या-क्या है या Difference Between CNG and LPG in Hindi वर्तमान में इन दोनों गैस का उपयोग बहुत ज्यादा हो रहा है, क्योंकि अब लोगों को यह समझ में आ रहा है इन गैसों का इस्तेमाल करने से पर्यावरण का कोई नुकसान नहीं होता है। अब गांव के लोग भी LPG गैस का उपयोग करने लगे हैं तो उम्मीद करता हूं कि आपको CNG aur LPG Me Antar के बारे में सब कुछ अच्छी तरह समझ में आ गया होगा।
इसे भी पढ़िए :-
CID और CBI क्या है तथा इन दोनों में क्या-क्या अंतर है?
भारत की राष्ट्रभाषा कौन सी है?