चीन में हिंदू जनसंख्या कितनी है? देखें 2022 का आंकड़ा

क्या आप जानते हैं कि चीन में हिंदू जनसंख्या कितनी है? अगर नहीं तो यह लेख अंत तक पूरा पढ़िए। हिन्दू धर्म के मानने वाले लोगों की सबसे अधिक जनसंख्या भारत में है, इसके बारे में हम सब जानते हैं। लेकिन यह बहुत कम लोग जानते हैं कि चीन में हिन्दू की जनसंख्या कितनी है? क्योंकि वहां पर अधिकतर लोग ऐसे हैं जो किसी धर्म को नहीं मानते हैं यानी नास्तिक है।

चीन में हिंदू जनसंख्या कितनी है?

चीन दुनिया का सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश है जहां पर नास्तिक लोगों की संख्या सबसे अधिक है। इस वजह से हमारे मन में प्रश्न उठते रहते हैं कि चीन में हिंदू जनसंख्या कितनी है? शायद आप पहले से जानते होंगे कि हिन्दू यानी सनातन धर्म दुनिया का सबसे अधिक पुराना धर्म है। दूसरे शब्दों में कहे तो जब से यह सृष्टि बनी है तब से सनातन धर्म चलता आ रहा है।

चीन की गिनती दुनिया के सबसे शक्तिशाली देशों में की जाती है, क्योंकि उन्होंने काफी तेजी से तरक्की की है। यही कारण है कि वर्तमान में उनकी प्रोडक्ट तकरीबन सभी देशों में उपलब्ध है। जब भी सुपरपावर की बात होती है तब अमेरिका के बाद चीन का नाम दूसरे स्थान पर आता है।

चाइना की सबसे अधिक आबादी नास्तिक लोगों की है, उसके बाद वहां पर बौद्ध धर्म के मानने वाले लोग रहते हैं। वहीं ईसाई तथा मुस्लिम धर्म के लोगों की आबादी भी अच्छी-खासी है, लेकिन हिन्दू धर्म के मानने वाले वहां पर बहुत कम है तो चलिए अब हम पहले यह जानते हैं कि चीन में हिंदू की जनसंख्या कितनी है?

चीन में हिंदू जनसंख्या कितनी है?

चीन में हिंदू धर्म की जनसंख्या कितनी है? इसके बारे में सही जानकारी कहीं भी मौजूद नहीं है, क्योंकि चाइना की सरकार धर्म के आधार पर अपने देश के लोगों की जनसंख्या शेयर नहीं करती है। लेकिन कुछ रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि चीन में हिन्दू धर्म के मानने वाले लोगों की जनसंख्या कुछ ही लाखों में है, लेकिन उनमे से अधिकतर हिंदू भारत और नेपाल जैसे देशों से आकर रहने लगे हैं। इस वजह से उन्हें अप्रवासी हिंदू कहा जाता है।

चीन में हिंदू धर्म के इतिहास की बात करें तो मध्यकालीन युग के समय वहां पर हिन्दू धर्म के लोगों की जनसंख्या बहुत थी, लेकिन आज के समय में यह आबादी कुछ ही लाखों में रह गई है। चाइना में पहले हिंदू रहा करते थे, इसका सबूत वहां पर मिले हिंदू देवी देवताओं की मूर्तियां हैं। लेकिन वर्तमान में वहां पर सबसे अधिक बौद्ध धर्म के अनुयायी है।

चीन की जनसंख्या कितनी है?

वर्तमान में चीन विश्व का सबसे अधिक आबादी वाला देश है। जिस तरह वहां की जनसंख्या तेजी से बढ़ रही थी, उसे कम करने के लिए चीन सरकार ने साल 1979 में वन चाइल्ड पॉलिसी कानून लागू किया था। इसके तहत वहां के लोगों को सिर्फ एक ही बच्चे पैदा करने थे, लेकिन यह कानून चीन के लिए मुसीबत बनने लगा।क्योंकि अब चाइना को लगने लगा है कि अगले दस सालों के बाद वहां पर भारी मात्रा में सैनिकों की कमी हो जाएगी।

इस वजह से चीन सरकार ने जनसंख्या नियंत्रण कानून में बदलाव किया है जिस वजह से वहां के लोग अब अधिकतम तीन बच्चे पैदा कर सकते हैं। वर्तमान में चीन की जनसंख्या तरीबन 142 करोड़ है। उसके बाद दूसरे स्थान पर भारत मौजूद है। चीन के तकरीबन 80 प्रतिशत और भारत के सिर्फ 30 प्रतिशत लोग शहरी क्षेत्रों में रहते हैं। इससे साफ हो रहा है भारत के तकरीबन हर क्षेत्रों की जनसंख्या ठीक-ठाक है, लेकिन चीन इस मामले में बहुत पीछे है। क्योंकि वहां पर 80 प्रतिशत सिर्फ शहर में रहते हैं।

अब चीन भी चाहता है कि उनके देश की आबादी लगभग सभी क्षेत्रों में बेहतर हो। क्योंकि चाइना की अधिकतर जनसंख्या सबसे ज्यादा पूर्वी चीन में है। इसी को ध्यान में रखते हुए चीन सरकार अब अपने देश के बॉर्डर वाले क्षेत्रों में भी लोगों को रहने के लिए प्रेरित कर रहा है। इसका परिणाम भी अभी तक ठीक-ठाक रहा है, क्योंकि वहां के लोग भी इस के लिए तैयार होने लगे हैं।

चीन में हिंदू जनसंख्या कितनी है? इसके बारे में इस आर्टिकल के द्वारा आपको जानकारी मिल गई है। जैसा कि हमने बताया है कि चीन एक ऐसा देश है जो धर्म के आधार जनसंख्या शेयर नहीं करता है। क्योंकि वहां की सरकार किसी भी धर्म पर यकीन नहीं करती है तो उम्मीद करता हूं कि यह लेख चीन में हिंदू धर्म की जनसंख्या कितनी है? इसके बारे में पढ़कर अच्छा लगा होगा।

इस लेख को भी जरुर पढ़िए :-

पाकिस्तान की जनसंख्या कितनी है?

भारत की जनसंख्या कितनी है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *