Chanakya Niti: जिस पुरुष को मिलती है ऐसी पत्नी वो होता है बहुत ही सौभाग्यशाली, फिर घर बन जाता है स्वर्ग

एक महान दार्शनिक और कूटनीतिज्ञ होने के साथ-साथ आचार्य चाणक्य व्यवहारिक ज्ञान में भी विशेष महारथ रखते थे, उनकी बताई गई बातें व्यक्तिगत जीवन में खास महत्व रखती है, अगर चाणक्य नीति में बताए गए सूत्रों का पालन किसी भी पति पत्नी द्वारा विधिवत किया जाए, तो किसी भी घर को स्वर्ग बनने में बहुत अधिक समय नहीं लगता है।

Chanakya Niti

किसी भी वैवाहिक जीवन को सफल और सुखद बनाने के लिए चाणक्य नीति में बताए हुए कुछ सूत्रों को अवश्य अपनाना चाहिए। एक अच्छी महिला और पत्नी में कौन-कौन से गुण विद्यमान होने चाहिए, चाणक्य नीति में इस बात का भी वर्णन किया गया है। जिस भी पुरुष की स्त्री में यह गुण विद्यमान होते हैं, वह पुरुष बहुत ही भाग्यशाली होता है। आइए जानते हैं, कि कौन से गुण रखने वाली पत्नियां अपने पति के भाग्य को चमका देती है, और घर को स्वर्ग जैसा सुंदर बना देती हैं।

शांत स्वभाव और सुंदर मन

जिस भी स्त्री का हृदय साफ होता है, और वह कोई भी कार्य पूरे परिवार के हित को ध्यान में रखकर करती हैं, ऐसी पत्नी का साथ हमेशा उसके पति का भाग्य चमकाने वाला होता है। ऐसे घर में हमेशा सुख शांति का माहौल रहता है। एक शांत स्वभाव वाली पत्नी का साथ पाकर किसी भी पति का मुश्किल समय भी आसानी से कट जाता है, नहीं तो हर समय घर में क्लेश और कलह मचाने वाली पत्नी किसी भी अच्छे घर की सुख शांति को नष्ट कर देती है।

सहनशीलता

एक ऐसी स्त्री जिसके अंदर धैर्य और सहनशीलता विद्यमान हो, वह पूरे परिवार के लिए खास अहमियत रखती है। ऐसी स्त्री कठिन परिस्थितियों में भी अपने धैर्य को नहीं खोने देती, और पूरे परिवार को एक साथ जोड़ कर रखने का कार्य करती है।

संतुष्ट स्त्री

ऐसी स्त्रियां जिनके अंदर लालच की भावना होती है, वह पूरे परिवार के मान सम्मान को ध्यान में रखकर कोई कार्य नहीं करती है, अक्सर ऐसी स्त्रियां सिर्फ अपने हितों को ही ध्यान में रखते हुए घर में झगड़े जैसा माहौल बना देती हैं। वही एक संतुष्ट स्त्री कम चीजें पाकर भी संतुष्ट रहती है, और अपनी सूझबूझ के चलते कठिन परिस्थितियों में भी अपने परिवार को नहीं बिखरने देती।

शिक्षित और संस्कारी स्त्रियां

किसी भी स्त्री का शिक्षित और संस्कार युक्त होना बहुत आवश्यक होता है, तभी आने वाली जनरेशन भी संस्कारी बन पाती है् एक संस्कारी स्त्री किसी भी परिवार के मान सम्मान को तो बढ़ाती ही है, उसके साथ साथ घर में आए हुए मेहमानों का स्वागत सत्कार भी भरपूर करती है। एक ऐसी स्त्री का साथ हमेशा उसके पति की तरक्की और मान सम्मान को बढ़ाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *