IPL 2023 में 10 टीमों के कप्तान का हुआ ऐलान, जानिए कहां होगा मैच का आयोजन

IPL 2023 : साल 2023 में आईपीएल सीजन के 16वें संस्करण की शुरुआत होने जा रही है, जिसका पहला मैच 31 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात जायंट्स के बीच खेला जाएगा। पिछली बार से आईपीएल सीजन के दौरान बहुत कुछ परिवर्तित किया जा चुका है। यहां तक कि कुछ टीमों के द्वारा तो अपने कप्तानों तक को ही बदल दिया गया है। इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं, कि पिछले आईपीएल और इस आईपीएल में कौन-कौन से बदलाव सामने आए हैं।

IPL 2023 में 10 टीमों के कप्तान का हुआ ऐलान, जानिए कहां होगा मैच का आयोजन

हैदराबाद और दिल्ली के कप्तान में हुए बदलाव

पिछले साल केन विलियम्सन जोकि सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी करते नजर आ रहे थे, लेकिन अपनी कप्तानी के दौरान वह बल्लेबाजी से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके, जिसके चलते उन्हें टीम से रिलीज कर दिया गया था। अब लंबे समय बाद सनराइजर्स हैदराबाद द्वारा अपने नए कप्तान की खोज की जा रही थी। ताजा खबरों के मुताबिक दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज एडेन मार्करम को सनराइजर्स हैदराबाद द्वारा नया कप्तान गया है।

31 मार्च से आईपीएल 2023 की शुरुआत होने जा रही है। आईपीएल के दौरान दिल्ली कैपिटल्स को एक जोरदार झटका उस समय लगा था, जब यह मालूम चला, कि एक्सीडेंट के बाद ऋषभ पंत इस बार का आईपीएल मैच नहीं खेल सकेंगे।

लंबे समय से दिल्ली कैपिटल्स की टीम मैनेजमेंट द्वारा अपने नए कप्तान की खोज की जा रही थी। अब ताजा खबर के मुताबिक दिल्ली कैपिटल्स द्वारा ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर नए कप्तान के रूप में चुन लिए गए हैं।

आईपीएल 2023 के लिए चयनित 10 टीमों के कप्तान

1) चेन्नई सुपर किंग्स ‌ की कप्तानी की बागडोर महेंद्र सिंह धोनी के संभालेंगे।

2) मुंबई इंडियंस की कप्तानी की बागडोर रोहित शर्मा संभालेंगे।

3) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तानी की बागडोर फाफ डू प्लेसिस संभालेंगे।

4) गुजरात टाइटंस की कप्तानी की बागडोर हार्दिक पांड्या संभालेंगे।

5) कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी की बागडोर श्रेयस अय्यर संभालेंगे।

6) राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी की बागडोर संजू सैमसन संभालेंगे।

7) लखनऊ सुपर जाइंट्स की कप्तानी की बागडोर केएल राहुल संभालेंगे।

8) पंजाब किंग्स की कप्तानी की बागडोर शिखर धवन संभालेंगे।

9) सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी की बागडोर एडेन मार्करम संभालेंगे।

10) दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी की बागडोर डेविड वॉर्नर संभालेंगे।

कहां आयोजित होंगे मैच

2 सीजनों के बाद एक बार फिर से आईपीएल सीजन की शुरुआत भारत में होने जा रही है। जिसके लिए 12 ग्राउंड निर्धारित किए गए हैं। जिसमें चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता, गुहावटी, लखनऊ, दिल्ली, धर्मशाला, मोहाली, जयपुर, अहमदाबाद, मुंबई और बेंगलुरु के नाम शामिल हैं।

Read Also:-IND vs AUS : ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए‌ बुरी खबर, इंदौर टेस्ट से पैट कमिंस हुए बाहर, कप्तानी की बागडोर इस दिग्गज के हाथों में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *