20 लाख का बेस प्राइस और मिले 2.6 करोड़, जम्मू के विवरांत शर्मा पर काव्या मारन ने जताया भरोसा

क्रिकेट के मैदान पर जम्मू के खिलाड़ियों का जलवा बरकरार है। जम्मू ने भारतीय क्रिकेट को परवेज रसूल, अब्दुल समद और घातक तेज गेंदबाज के रूप में उमरान मलिक दिये हैं और अब यहीं से एक और खिलाड़ी भारतीय क्रिकेट को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ऊंचाइयों तक ले जाने के लिये तैयार है। इसके लिये खिलाड़ी ने अपना एक अहम कदम बढ़ा लिया है।

23 दिसंबर को आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन में जम्मू के युवा ऑलराउंडर विवरांत शर्मा को सनराइजर्स हैदराबाद ने 2.6 करोड़ रूपये में खरीदा है। अब तक घरेलू स्तर पर अपना जलवा दिखा रहा ये खिलाड़ी सेलेक्टर्स को प्रभावित करने के लिये अब आईपीएल में अपना प्रदर्शन दिखायेगा।

विवरांत शर्मा ने साल 2021 में फर्स्ट क्लास मैच मे डेब्यू किया था और अब तक वे नौ टी20 मैचों में जम्मू का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इन 9 मैचों में विवरांत शर्मा ने 23.87 के स्ट्राइक रेट के साथ के साथ 191 रन बनाए हैं, इसके अलावा 5.73 की इकॉनमी रेट के साथ 4/13 के सर्वश्रेष्ठ आंकड़े के साथ छह विकेट लिए हैं।

14 लिस्ट ए मैचों में, शर्मा ने 39.92 के स्ट्राइक रेट से पर 519 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका हाईस्कोर नाबाद 154 रनों का रहा है। उनके नाम 4/22 के सर्वश्रेष्ठ आंकड़े के साथ आठ विकेट भी दर्ज हैं।

इन दिनों विवरांत शर्म रणजी ट्रॉफी में जम्मू की तरफ से खेल रहे हैं। बीते कल जब नीलामी चल रही थी, तबह विवरांत जम्मू के हारे हुए मैच से होटल रूम में लौटे थे। उन्होंने टीवी पर देखा कि उनका बेस प्राइस 20 लाख रूपये था और उन पर करोड़ों की बोली लग रही है। ये देख विवरांत के साथी उन्हें बधाइयां देने लगे। सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो काफी तचेजी से वायरल भी हो रहा है।

विवरांत एक बेहतरीन ऑलराउंडर हैं और भविष्य में टीम इंडिया के लिये अहम भूमिका निभा सकते हैं। वे समय आने पर गेंद और बल्ले दोनों से कमाल का प्रदर्शन कर सकते हैं। हालांकि, अब देखना होगा कि विवरांत का प्रदर्शन सनराइजर्स हैदराबाद को आईपीएल-2023 में कहां तक लेकर जाता है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *