IPL 2023 से पहले ही मुंबई इंडियंस के लिए आई बुरी खबर, बुमराह के बाद अब यह गेंदबाज भी हुआ पूरे आईपीएल सीजन से बाहर
IPL 2023 : मुंबई इंडियंस आईपीएल की सबसे सफलतम टीमों में से एक है, जो रोहित शर्मा की कप्तानी के दौरान 5 बार आईपीएल का खिताब हासिल कर चुकी है। लेकिन पिछले सीजन मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा, जिसके चलते टीम अंतिम स्थान पर रही थी। फाफ डू प्लेसिस की अगुवाई में मुंबई इंडियंस अपना आईपीएल 2023 का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ खेलेगी। लेकिन आईपीएल 2023 से पहले ही मुंबई की टीम के लिए एक बहुत बड़ी खबर सामने आई है। जी हां उसका एक स्टार खिलाड़ी पूरे आईपीएल सीजन के लिए खेल से बाहर हो गया है।
IPL 2023 में नहीं खेल सकेगा यह खिलाड़ी
मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल की शुरुआत से पहले ही एक बुरी खबर सामने आई है। Espn क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार स्टार तेज गेंदबाज झाय रिचर्ड्सन हैमस्ट्रिंग की समस्या से ग्रसित है जिसके चलते वह आईपीएल 2023 में नहीं खेल सकेंगे। चोटिल होने के कारण ही वह भारत की एकदिवसीय सीरीज से भी बाहर हो गए थे। अभी उन्हें पूर्णतया ठीक होने में काफी लंबा समय लग सकता है। जिसके चलते वह इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज से भी बाहर हो सकते हैं।
झाय रिचर्ड्सन कह दी यह बात
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज झाय रिचर्ड्सन ने ट्वीट करते हुए बताया, कि क्रिकेट में चोट एक बड़ा हिस्सा होती है। यह बात सच है, लेकिन इसे स्वीकार करने में काफी निराशा होती है् अब मैं एक ऐसी स्थिति में हूं जहां मैं पहले से भी अधिक मेहनत कर सकता हूं। जी हां पहले से एक स्टेप पीछे और दो कदम आगे।
Injuries are a big part of cricket, thats a fact. Frustrating? Absolutely.
But I’m now in a scenario where I can get back to doing what I love and work bloody hard to become an even better player than before.
One step back, two steps forward.
Let’s do this. pic.twitter.com/7FdFeV8adj— Jhye Richardson (@jhyericho) March 11, 2023
मुंबई ने लगाई बड़ी बोली
मुंबई इंडियंस द्वारा ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज झाए रिचर्ड्सन को 1.5 करोड़ रुपए की कीमत में खरीदा गया था। पंजाब किंग्स भी उन्हें अपने खेमे में शामिल करना चाहती थी लेकिन मुंबई इंडियन मोटी रकम देकर उन्हें अपने खेमे में शामिल कर लिया ताबड़तोड़ गेंदबाजी करने वाले रिचर्ड्सन गेंदों में ही मैच का रुख बदलने की काबिलियत रखते हैं ।आईपीएल में कुल 3 मैच खेले जिसमें 3 विकेट अपने नाम करने में कामयाब रहे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में 11 विकेट, वही 15 वनडे मैचों में 27 विकेट और टी-20 मैचों में 19 विकेट चटकाने में कामयाब रहे।प्र
साल 2019 में कंधे की सर्जरी के चलते झाय रिचर्ड्सन वनडे वर्ल्ड कप और ऐशेज सीरीज से बाहर हो गए थे, फिर दिसंबर 2021 में एडिलेड में इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने टेस्ट मैच खेला, लेकिन एड़ी की चोट के चलते वह अगले मैच से बाहर हो गए तब से लेकर अब तक उन्होंने टेस्ट क्रिकेट नहीं खेला है।