अटल आशीर्वाद योजना के तहत तहत बेबी केयर किट में शामिल होंगी छह नई वस्तुएं, देखें पूरी सूची
हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा अटल आशीर्वाद योजना चलाया जा रहा है जिसके तहत राज्य के सभी नवजात शिशुओं को बेबी किट दिया जाता है, लेकिन अब लोगों के लिए खुशखबरी है। क्योंकि अब Atal Aashirvaad Yojana के माध्यम से शिशुओं को प्रदान की जाने वाली बेबी किट की संख्या में बढ़ोतरी की गई है। इस वजह से प्रदेश के लोगों को अब पहले से अधिक फायदा मिलने वाला है।
हिमाचल प्रदेश सरकार अटल आशीर्वाद योजना के द्वारा नवजात शिशुओं के लिए बेबी किट में 12 वस्तुएं प्रदान करती थी। लेकिन अब इसमें इजाफा करते हुए 6 नई वस्तुओं को जोड़ दिया गया है। सरकार ने Atal Aashirvaad Yojana के तहत जिन वस्तुओं की संख्या में इजाफा किया है उसमे गाऊन, नेल कटर, हेयर ब्रश, थर्मामीटर, बीब और 6 पीस नैपकिन शामिल है।
अटल आशीर्वाद योजना क्या है?
अटल आशीर्वाद योजना हिमाचल प्रदेश सरकार की तरफ से चलाई जाने वाली स्कीम है जिसके माध्यम से नवजात शिशुओं की जांच और उसकी इलाज के लिए राज्य के सभी सरकारी व निजी संस्थानों में फ्रेट सुविधा उपलब्ध करवा दी जाती है। राज्य सरकार इस स्कीम के द्वारा शिशु को काम आने वाली कई महत्वपूर्ण चीजें मुहैया करवाती है।
हम सब जानते हैं कि जब कोई महिला बच्चे को जन्म देती है तब उन्हें कई तरह की चीजों की जरुरत पड़ती है। इसी को ध्यान में रखते हुए हिमाचल प्रदेश सरकार ने Atal Aashirvaad Yojana का संचालन कर रही है ताकि नवजात शिशु के लिए बेबी किट मुहैया करवाया जा सके। अब आपके मन में प्रश्न आता होगा कि इस स्कीम के तहत कौन-कौनसी वस्तुएं दी जाती है उसके बारे में आगे बताया गया है।
अटल आशीर्वाद योजना के तहत मिलने वाली वस्तुओं की लिस्ट
हमने ऊपर उन 6 वस्तुओं के बारे में बताया है जो अटल आशीर्वाद योजना के तहत अब मिलने वाली है। लेकिन पहले जो वस्तुएं मिलती थी, उसकी लिस्ट नीचे दी गई है। इस वजह से आप नीचे दी गई सूची अवश्य देखिए :-
- नहाने का साबुन, वैसलीन, टूथ ब्रश और पेस्ट
- मलमल के कपड़े
- हैंड सैनिटाइजर
- शिशु की ड्रेस
- दस्ताने और बूट
- बेबी क्लाथ नेपीज
- बनियान के दो पीस
- कम्बल
- बेबी मच्छरदानी
- खिलौना
- बेबी टॉवल
- बेबी मसाज ऑइल
तो अब आपको अटल आशीर्वाद योजना के तहत मिलने वाली वस्तुओं के बारे में मालूम चल गया है। हमने इस लेख में यह भी बताया है कि आगे Atal Aashirvaad Yojana के तहत कौन-कौनसी नई वस्तुएं शामिल की गई है। इस वजह से अब मैं उम्मीद करता हूं कि यह लेख पढ़कर आपको अच्छा लगा होगा। तो अब आप इस लेख को शेयर कीजिए, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसके बारे में जानकारी मिल सके।
इसे भी अवश्य पढ़िए :-
प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना क्या है?
पारदर्शी किसान सेवा योजना क्या है?