एशिया का सबसे अमीर आदमी कौन है 2022 | Asia Ka Sabse Amir Aadmi Kaun Hai List
एशिया का सबसे अमीर आदमी कौन है | Asia Ka Sabse Amir Aadmi Kaun Hai List | एशिया का सबसे अमीर आदमी 2022 लिस्ट | एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति 2022 | Who is The Richest Man in Asia in Hindi | Who is The Top 10 Richest Man in Asia in Hindi
कोरोना महामारी के बाद से दुनिया के बहुत सारे अरबपतियों की कमाई पर बहुत बुरा असर पड़ा है। लेकिन कुछ बिजनेसमैन ने उस समय को अच्छे से इस्तेमाल किया है जिस वजह से उनकी आय में कई गुणा अधिक बढ़ोतरी हुई है। एशिया में बहुत सारे अरबपति मौजूद हैं, इसी वजह से हमने इस लेख में आगे बताया है कि साल 2022 में एशिया का सबसे अमीर आदमी कौन है?
एशिया इस धारती का सबसे बड़ा महाद्वीप है जिसमे टोटल 50 देश हैं और उन सभी अलग-अलग देशों में बहुत सारे करोड़पति तथा अरबपति बिजनेसमैन मौजूद हैं। इस वजह से हमारे मन में कई बार यह सवाल आता है कि वर्तमान में एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति कौन है? इस प्रश्न का उत्तर आज के इस आर्टिकल में आपको विस्तार से मिल जाएगा। इस वजह से आगे दी गई पूरी जानकारी को अंत तक पढ़िए।
तो चलिए अब हम आगे कुछ इस तरह के सवाल के जवाब प्राप्त कर लेते हैं जैसे : – एशिया का सबसे अमीर आदमी कौन है?, Asia Ka Sabse Amir Aadmi Kaun Hai List, एशिया का सबसे अमीर आदमी 2022 लिस्ट, हाल ही में एशिया के सबसे धनी व्यक्ति कौन बने हैं? मुकेश अंबानी क्या काम करते हैं?
एशिया का सबसे अमीर आदमी कौन है?
भारतीय बिजनेसमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) एशिया के सबसे अमीर आदमी हैं, क्योंकि उनकी आय में लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है जिस वजह से वो भारत ही नहीं बल्कि एशिया महाद्वीप के सबसे अमीर व्यक्ति की सूची में पहले स्थान पर है।
वर्तमान में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति 91.0 बिलियन डॉलर है, इसी वजह से वो एशिया के सबसे अमीर शख्स है। क्योंकि इतनी संपत्ति फिलहाल एशिया के किसी भी कारोबारी के पास नहीं है। हालांकि अरबपतियों की आय में कभी कमी तो कभी बढ़ोतरी देखने को मिलती रहती है। इस वजह से कई बार मुकेश अंबानी को इस सूची में आगे-पीछे होते हुए देखा गया है।
मुकेश अंबानी दुनिया में पैसों के मामले में कितने नंबर पर है?
मुकेश अंबानी भारत तथा एशिया में पैसों के मामले में पहले स्थान पर हैं, वहीं पूरी दुनिया में फिलहाल वो 91.0 बिलियन डॉलर के साथ 12वें नंबर पर मौजूद हैं। साल 2020 में मुकेश अंबानी विश्व के सबसे अधिक अमीर लोगों की सूची में टॉप-10 के अंदर आए थे। लेकिन उसके बाद से उनकी इनकम में थोड़ी सी गिरावट दिखी, जिस वजह से वो फिलहाल दुनिया के 12वें सबसे अधिक अमीर व्यक्ति है।
इस मामले में पहले स्थान पर टेस्ला के मालिक तथा अमेरिकी कारोबारी एलन मास्क (Elon Musk) मौजूद है जिसकी टोटल संपत्ति 335 बिलियन अमेरिकी डॉलर की है। वहीं इस सूची में अमेज़न के मालिक जेफ बेज़ोस (Jeff Bezos) दूसरे पायदान पर हैं जिनकी कुल संपत्ति 205 बिलियन अमेरिकी डॉलर है।
मुकेश अंबानी क्या काम करते हैं?
मुकेश अंबानी एक भारतीय व्यवसायी हैं और वो Reliance Industries Limited के मालिक तथा इसके चेयरमैन हैं। इस वजह से वो अपने कारोबार को संभालते हैं। रिलायंस जियो भारत की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनियों में से एक है, इन्होने पिछले कुछ ही सालों में भारत के सभी टेलिकॉम कंपनियों को पीछे छोड़ दिया है।
भारत में 4जी नेटवर्क लाने और डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देने में उनका बहुत बड़ा योगदान है। दुनिया का सबसे सस्ता 4जी में भारत ही मौजूद है और इसकी देन रिलायंस जियो ही है तो अब आपको समझ में आ गया होगा कि मुकेश अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज चलाते हैं और यही उनका काम या बिज़नस है।
एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति की सूची 2022
एशिया में मुकेश अंबानी के अलावे कई अरबपति मौजूद हैं, लेकिन अधिकतर लोग उनमे से कुछ गिने-चुने अरबपतियों के बारे में ही जानते हैं। इस वजह से हमने नीचे एशिया महाद्वीप के अंतर्गत आने वाले टॉप-10 सबसे अमीर व्यक्ति की सूची बनाई है, इस वजह से आप उसे पूरा अवश्य पढ़िए।
नंबर | नाम | कुल संपत्ति | देश |
1. | मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) | 91.0 बिलियन डॉलर | भारत |
2. | गौतम अडानी (Gautam Adani) | 88.8 बिलियन डॉलर | चीन |
3. | झोंग शानशान (Zhong Shanshan) | 75.0 बिलियन डॉलर | भारत |
4. | मा हुआतेंग (Ma Huateng) | 48.2 बिलियन डॉलर | चीन |
5. | जेंग यूकुन (Zeng Yuqun) | 46.5 बिलियन डॉलर | चीन |
6. | जैक मा (Jack Ma) | 45.1 बिलियन डॉलर | चीन |
7. | झांग यिमिंग (Zhang Yiming) | 44.5 बिलियन डॉलर | चीन |
8. | अज़ीम प्रेमजी (Azim Premji) | 37.2 बिलियन डॉलर | चीन |
9. | कॉलिन हुआंग (Colin Huang) | 34.9 बिलियन डॉलर | चीन |
10. | तदाशी यानै (Tadashi Yanai) | 34.4 बिलियन डॉलर | जापान |
अब आपने एशिया के टॉप-10 अमीर व्यक्ति की सूची देख ली है। अगर आपको इसमें ज्यादा कुछ समझ में नहीं आया है तो चिंता मत कीजिए, क्योंकि आगे हमने उन सभी 10 अमीरों के बारे में थोड़ी विस्तार से जानकारी दी है। इस वजह से आप नीचे दी गई सभी जानकारी पूरा पढ़िए।
1. मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) – (83.2 बिलियन डॉलर)
भारतीय कारोबारी मुकेश अंबानी एशिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में पहले स्थान पर है, क्योंकि उनकी टोटल संपत्ति 83.2 बिलियन डॉलर हो चुकी है। हमें उनके बारे में ज्यादा कुछ बताने की जरुरत नहीं है, क्योंकि इस आर्टिकल में ऊपर हमने मुकेश अंबानी के बारे में बहुत कुछ बताया है।
2. झोंग शानशान (Zhong Shanshan) – 66.9 बिलियन डॉलर
झोंग शानशान चीन के व्यापारी हैं, इन्होने कोविड-19 का सबसे अधिक फायदा उठाया है। क्योंकि दुनिया में कोरोना फैलने से पहले बहुत कम लोग इन्हें जाते थे, लेकिन अब वो एशिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति है। फिलहाल झोंग शानशान की कुल संपत्ति 66.9 बिलियन डॉलर है। साल 2020 में इन्होने मुकेश अंबानी को पछाड़कर इस मामले में पहला स्थान हासिल किया था, लेकिन अब वो दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं।
3. गौतम अडानी (Gautam Adani) – 58.8 बिलियन डॉलर
गौतम अडानी भारतीय बिजनेसमैन तथा अडानी ग्रुप के चेयरमैन हैं। इस ग्रुप के अंतर्गत वो कोयला खनन, कोयला व्यापार, बंदरगाहों, मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक और तेल तथा गैस खोज के अलावा अन्य कई व्यापार करते हैं। जिस वजह से वो भारत के दूसरे तथा एशिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति है। फिलहाल गौतम अडानी की टोटल संपत्ति 58.8 बिलियन डॉलर की है।
4. मा हुआतेंग (Ma Huateng) – 48.2 बिलियन डॉलर
मा हुआतेंग चीनी अरबपति है जिन्हें लोग पोनी मा (Pony Ma) के नाम से भी जानते हैं और यह नाम उन्हें उनके दोस्तों ने रख दिया था। मा हुआतेंग बहुराष्ट्रीय समूह कंपनी Tencent के संस्थापक हैं, जिसकी शुरुआत उन्होंने 11 नवंबर 1998 को की थी। मा हुआतेंग इस समय एशिया के चौथे सबसे अमीर आदमी है जिसकी कुल संपत्ति 48.2 बिलियन डॉलर की है।
5. जेंग यूकुन (Zeng Yuqun) – 46.5 बिलियन डॉलर
ज़ेंग यूकुन भी चीन के बिजनेसमैन है जिन्हें लोग रॉबिन ज़ेंग (Robin Zeng) के नाम से भी जानते हैं। जेंग यूकुन Contemporary Amperex Technology Co. Ltd. (CATL) के फाउंडर हैं जो बैटरी निर्माता कंपनी है। जेंग यूकुन लोगों की नजर में तब आने लगे जब उनकी आय में तेजी से वृद्धि होने लगी, इसी वजह से अब उनकी कुल संपत्ति 46.5 बिलियन डॉलर की हो चुकी है।
6. जैक मा (Jack Ma) – 45.1 बिलियन डॉलर
जैक मा भी चीन के कारोबारी हैं और इन्हें बहुत सारे लोग जानते होंगे। क्योंकि जैक मा कई बार एशिया के सबसे अमीर आदमी की सूची में पहले स्थान पर रह चुके हैं, लेकिन पिछले कुछ समय से उनकी आय में बहुत ज्यादा गिरावट देखने को मिली है। इस वजह से उनकी टोटल संपत्ति फिलहाल 45.1 बिलियन डॉलर की हो गई है।
7. झांग यिमिंग (Zhang Yiming) – 44.5 बिलियन डॉलर
झांग यिमिंग चीन के अरबपति तथा इंटरनेट उद्यमी है जिन्होंने साल 2012 में ByteDance नामक कंपनी की शुरुआत की थी। झांग यिमिंग फिलहाल एशिया के टॉप अरबपतियों की सूची में सातवें पायदान पर मौजूद है, क्योंकि उनकी संपत्ति इस समय 44.5 बिलियन डॉलर हो चुकी है।
8. अज़ीम प्रेमजी (Azim Premji) – 37.2 बिलियन डॉलर
अज़ीम प्रेमजी का पूरा नाम अज़ीम हाशिम प्रेमजी है और वो एक भारतीय बिजनेसमैन हैं। अज़ीम प्रेमजी फिलहाल विप्रो लिमिटेड कंपनी के अध्यक्ष है, इसके अलावा वो एक निवेशक के साथ-साथ परोपकारी भी है। फिलहाल उनकी कुल संपत्ति 37.2 बिलियन डॉलर की है और एशिया के आठवें सबसे अमीर व्यक्ति हैं।
9. कॉलिन हुआंग (Colin Huang) – 34.9 बिलियन डॉलर
कॉलिन हुआंग को हुआंग झेंग (Huang Zheng) के नाम से भी जाना जाता है और वो एक चीनी अरबपति व्यवसायी है। हुआंग एक समय गूगल में इंजिनियर के तौर पर काम करते थे, लेकिन उन्होंने उस जॉब छोड़ दिया। उसके बाद उन्होंने Pinduoduo नाम की ई-कॉमर्स कंपनी शुरू की। फिहाल कॉलिन हुआंग एशिया के नोवें सबसे अधिक अमीर व्यक्ति है, क्योंकि उनके पास कुल 34.9 बिलियन डॉलर की संपत्ति है।
10. तदाशी यानै (Tadashi Yanai) – 34.4 बिलियन डॉलर
तदाशी यानै एक जापानी व्यवसायी है जिन्होंने Fast Retailing नाम की कंपनी की शुरुआत 1 मई 1963 को की थी। वर्तमान में उनकी आय बढ़ती जा रही है। फिलहाल उनकी कुल संपत्ति 34.4 बिलियन डॉलर की हो चुकी है, जिस वजह से वो एशिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में 10वें नंबर पर है।
अब आपको यह मालूम चल गया होगा कि साल 2022 में एशिया का सबसे अमीर आदमी कौन है? इसके अलावा हमने इसकी सूची भी बताई है जिसके बारे में जानकर आपको अच्छा जरुर लगा होगा। क्योंकि बहुत कम ऐसे लोग हैं जो एशिया के सभी टॉप-10 अरबपति के बारे में जानते होंगे। उम्मीद करता हूं कि इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपको बहुत कुछ जानने को मिला होगा।
इस लेख से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण सवाल व जवाब (FAQ)
इस लेख से संबंधित बहुत सारे ऐसे सवाल हैं जिसके बारे में लोग जानना चाहते होंगे। लेकिन उन सभी सवालों का उत्तर देना बहुत मुश्किल काम है, लेकिन फिर भी नीचे हमने कुछ सवाल तथा उसके जवाब दिए हैं, इस वजह से आप उसे जरुर पढ़िए।
1. एशिया का सबसे अमीर आदमी कौन है 2021?
साल 2021 में एशिया का सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी है जिसकी कुल संपत्ति 83.2 बिलियन डॉलर की है।
2. हाल ही में एशिया के सबसे धनी व्यक्ति कौन बने हैं?
हाल ही में एशिया का सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी बने हैं।
3. चीन का सबसे धनी व्यक्ति कौन है?
चीन का सबसे धनी व्यक्ति झोंग शानशान (Zhong Shanshan) है जो चीनी कारोबारी है जिसकी कुल संपत्ति 66.9 बिलियन डॉलर है।
4. मुकेश अंबानी के पास कितने पैसे हैं?
मुकेश अंबानी के पास फिलहाल 83.2 बिलियन डॉलर की टोटल संपत्ति है।
5. मुकेश अंबानी 1 मिनट में कितना पैसा कमाता है?
मुकेश अंबानी एक मिनट में 2 लाख 35 हजार रुपये कमाते हैं।
इसे भी पढ़िए :-
दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग कौन सी है?
बॉलीवुड और हॉलीवुड में क्या अंतर है?