Asia Cup 2022 : बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने एशिया कप के बारे में दी ये महत्वपूर्ण जानकारी

Asia Cup 2022 : पिछले दिनों ही खबर आयी थी कि एशिया कप का आयोजन श्रीलंका में नहीं होगा, श्रीलंका के हालत इस समय ठीक नहीं है जिसे देखते हुए श्रीलंका में एशिया कप के आयोजन को रद्द कर दिया गया। इस खबर के बाद से ही लोग अंदाजा लगा रहे थे कि एशिया कप का आयोजन कहा आयोजित होगा।

लेकिन बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने सभी अफवाहों पर रोक लगते हुए इस बात की पुष्टि कर दी है कि एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) का आयोजन कहां होने वाला है। अफवाहों में यह भी सुनने को मिल रहा था कि भारत एशिया कप की मेज़बानी कर सकता है। गांगुली ने पुष्टि करते हुए बताया कि एशिया कप 2022 का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में होगा।

Asia Cup 2022

Asia Cup 2022 : इस मौसम में यही एक जगह

बीसीसीआई अध्यक्ष ने एपेक्स काउंसिल की मीटिंग के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि टी20 प्रारूप में होने वाले एशिया कप 2022 का आयोजन यूएई में होगा। साथ ही उन्होंने इसका कारण भी बताया, उन्होंने कहा कि वहां अगस्त-सितंबर में बारिश नहीं होगी। उन्होंने कहा, “एशिया कप का आयोजन यूएई में किया जाएगा, क्योंकि इस मौसम में यही एक जगह है, जहां पर बारिश नहीं होगी।”

एशिया कप 2022 कि शुरुआत 27 अगस्त से होने जा रहा है। श्रीलंका में चल रहे मौजूदा आर्थिक और राजनीतिक संकट के चलते श्रीलंका क्रिकेट ने इस टूर्नामेंट को अपने यहां आयोजित करना कैंसिल कर दिया। टूर्नामेंट की मेज़बानी श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ही करेगा। टूर्नामेंट का आयोजन आस्ट्रेलिया में खेले जाने वाले आइसीसी टी20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए इसी फार्मेट में खेलने का निर्णय हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *