सचिन तेंदुलकर के बाद ट्विटर पर विराट कोहली ने हासिल की ये उपलब्धी, लिस्ट में नहीं कोई तीसरा क्रिकेटर
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर में उनकी चर्चा उनके लंबे खराब फॉर्म के बाद आये 71वें अर्धशतक के बाद होने लगी है। गत 8 सितंबर को अफगानिस्तान के खिलाफ एशिया कप के सुपर 4 मुकाबले में विराट कोहली ने अपने फैंस करे साथ साथ खुद को भी चौंका दिया था। उन्होंने टी20 फॉर्मेट का अपना पहला शतक जड़ा।

विराट कोहली काफी समय से दुनिया के सबसे ज्यादा पसंदीदा क्रिकेटर्स की लिस्ट में शामिल हैं। सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर वो एशिया के सबसे ज्यादा फॉलो किये जाने वाले क्रिकेटर हैं। अब विराट कोहली ने ट्विटर पर भी ऐसी ही एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। दरअसल ट्विटर पर अब रन मशीन विराट कोहली को 500 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। बता दें कि इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स की संख्या 200 मिलियन से भी ज्यादा है।
मिली जानकारी के अनुसार ट्विटर पर 500 मिलियन या इससे ज्यादा फॉलोअर्स रखने वाले विराट कोहली तीसरे इंसान हैं। उनके अलावा ये उपलब्धि भारत के प्रधानमंत्री कार्यालय और खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्राप्त है। पीएमओ को ट्विटर पर 50.5 मिलियन और नरेंद्र मोदी 82.3 मिलियन से भी ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।
ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलो किये जाने वाले क्रिकेटर की बात करें, तो ये उपलब्धित गॉड ऑफ क्रिकेट मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने हासिल कर रखी है। शतकों का शतक जड़ने वाले इस क्रिकेटर को ट्विटर पर 37. 8 मिलियन फैंस फॉलो करते हैं और अब इस लिस्ट में दूसरा नाम विराट कोहली का जुड़ गया है। बता दें कि सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली के अलावा इस लिस्ट में किसी तीसरे क्रिकेटर का नाम नहीं है।
एशिया कप में कई झंडे गाढ़ कर आये विराट कोहली अब टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों में लगे हैं।