आईपीएल के बाद धोनी चुनाव में करने लगे ड्यूटी, सोशल मीडिया पर तस्वीर हुई वायरल, जानें क्या है पूरा मामला
आईपीएल 2022 में महेंद्र सिंह धोनी के फैंस बहुत निराश दिखे है, क्योंकि इंडियन प्रीमियर लीग के इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम बहुत ज्यादा खराब प्रदर्शन की है। इस वजह से सीएसके प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने में सफल नहीं हो पाई और पॉइंट्स टेबल में उन्हें नोवें पायदान पर रहना पड़ा।

आईपीएल से पहले महेंद्र सिंह धोनी के फैंस उम्मीद कर रहे थे कि इस बार फिर से चेन्नई सुपर किंग्स टीम खिताब अपने नाम करेगी। लेकिन वैसा बिल्कुल भी नही हुआ, लेकिन धोनी के लिए यह सीजन अच्छा रहा है। क्योंकि इस बार उन्होंने अपने बल्ले से कई शानदार पारियां खेली है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुई धोनी की तस्वीर
आपको बता दें कि इन दिनों झारखंड में पंचायत चुनाव चल रहा है। बता दें कि रांची में चुनाव ड्यूटी के दौरान लोगों ने एक शख्स को महेंद्र सिंह धोनी समझ लिया है और उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल की जा रही है, जिसमे दावा किया जा रहा है एमएस धोनी झारखंड पंचायत चुनाव में ड्यूटी कर रहे हैं। बहुत सारे क्रिकेट फैंस को समझ में नहीं आ रहा है कि ये सच है या झूठ। तो चलिए अब हम इसकी सच्चाई जानते हैं।
आपको बता दें कि उस तस्वीर में जो शख्स दिखाई दे रहा है वो महेंद्र सिंह धोनी नहीं है। उस शख्स का नाम विवेक कुमार है जो सीसीएल विभाग में असिस्टेंट मैनेजर पद पर है। इन दिनों वो चुनाव ड्यूटी में लगा हुआ है। विवेक कुमार की शक्ल बिल्कुल महेंद्र सिंह धोनी से मिलती है, जिस वजह से फैंस ने उन्हें महेंद्र सिंह धोनी समझ लिया है।
महेंद्र सिंह धोनी की बात करें तो आईपीएल 2022 के मौजूदा सीजन में उन्होंने बल्लेबाजी से कई अच्छी पारियां खेली है। उस दौरान उन्होंने 14 मैचों में 33.14 की औसत से कुल 232 रन बनाए हैं, जिसमे एक अर्धशतक भी शामिल था। लेकिन इस बार धोनी अपनी टीम को प्लेऑफ तक ले जाने में कामयाब नहीं हुए। वहीं पॉइंट्स टेबल में सीएसके इस बार नोवें पायदान पर रही है।