IPL 2022 अंक तालिका : खुद बाहर होने के बाद अब मुंबई इंडियंस ने चेन्नई को दिखाया बाहर का रास्ता
मुंबई इंडियंस आईपीएल 2022 से बाहर होने वाली पहली टीम है, क्योंकि उन्हें शुरुआती 8 मैचों में से सभी मुकाबलों के दौरान हार का सामना करना पड़ा था। इस वजह से एमआई के समर्थक बहुत निराश है, लेकिन अब मुंबई इंडियंस ने खुद के साथ-साथ चेन्नई सुपर किंग्स को भी प्लेऑफ में जगह बनाने के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं।

आईपीएल का मौजूदा सीजन अब अंतिम चरण में है, लेकिन अभी तक गुजरात टाटटंस को छोड़कर यह क्लियर नहीं हुआ है कि कौन-कौन सी टीम प्लेऑफ में जगह बनाएगी। इस वजह से आगे के कुछ मैचों में बहुत ज्यादा रोमांच देखने को मिलेगा। क्योंकि अब सभी टीमें प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए अच्छी प्रदर्शन करना चाहेगी।
मुंबई ने चेन्नई को बुरी तरह हराया
आईपीएल 2022 का 59वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। उस मैच में एमआई टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उसके बाद सीएसके की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए मात्र 97 रनों के स्कोर पर ऑल आउट हो गई।

उसके बाद मुंबई इंडियंस की टीम मात्र 14.5 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। एमआई की तरफ से तिलक वर्मा ने 32 गेंदों पर 4 चौके की मदद से 34 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली। उसके बाद रोहित शर्मा और ऋतिक शौकीन ने 18-18 रन बनाए। वहीं टिम डेविड ने मात्र 7 गेंदों में 2 छक्के की मदद से 16 रन बनाकर मैच खत्म कर दिया।
मुंबई इंडियंस की जीत के बाद अंक तालिका
मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच के बाद अंक तालिका में कोई बदलाव नहीं हुआ है। क्योंकि ये दोनों टीमें पहले से पॉइंट्स टेबल में नोवें और दसवें पायदान पर मौजूद है। अंक तालिका में फिलहाल पहले स्थान पर 18 अंक के साथ पहले स्थान पर गुजरात टाइटंस का नाम है। उसके बाद दूसरे नंबर पर 16 अंकों के साथ लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम मौजूद है। इस सूची में तीसरे पायदान पर 14 अंको के साथ राजस्थान रॉयल्स मौजूद है। उसके बाद चौथे नंबर पर 14 अंक के साथ आरसीबी स्थित है। वहीं पांचवें नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स 12 अंको के साथ मौजूद है।

पॉइंट्स टेबल की सूची में छठे नंबर पर 10 अंको के साथ हैदराबाद की टीम मौजूद है। वहीं सातवें नंबर पर अब 10 पॉइंट्स की मदद से केकेआर चली गई है। इस सूची में आठवें पायदान पर 10 अंक के साथ पंजाब किंग्स का नाम मौजूद है। वहीं नोवें स्थान पर 8 अंक के साथ चेन्नई सुपर किंग्स और दसवें पायदान पर 6 पॉइंट्स के साथ मुंबई इंडियंस की टीम मौजूद है।